फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jagan cheated backward classes by diverting Rs 34000 crore from sub plan TDP state chief attacks Andhra CM

आंध्र प्रदेश: TDP का आरोप- जगन रेड्डी ने योजना से निकाले 34,000 करोड़ रुपये, पिछड़े वर्ग को 'धोखा' दिया

Sat, 26 Nov 2022 10:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावति Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 26 Nov 2022 10:08 PM IST
सार

टीडीपी की ओर से प्रेस को जारी एक बयान के मुताबिक, पार्टी के राज्य अध्यक्ष ने कहा, जगन मोहन रेड्डी ने पिछड़ा वर्ग उप योजना का 34 हजार करोड़ रुपये का पंड डायवर्ट किया है। 

विज्ञापन
Jagan cheated backward classes by diverting Rs 34000 crore from sub plan TDP state chief attacks Andhra CM
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

तेलुगू देशम पार्टी के राज्य अध्यक्ष किंगरापु अतचेन नायडू ने शनिवार को आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने पिछड़े वर्ग के लोगों को धोखा दिया है। 

विज्ञापन


टीडीपी की ओर से प्रेस को जारी एक बयान के मुताबिक, पार्टी के राज्य अध्यक्ष ने कहा, जगन मोहन रेड्डी ने पिछड़ा वर्ग उप योजना का 34 हजार करोड़ रुपये का पंड डायवर्ट किया है। 
विज्ञापन


किंगरापु अतचेन नायडू ने कहा, पिछड़ी जाति समुदाय के कैबिनेट मंत्री अपनी आवाज उठाने में सक्षम नहीं थे। इसलिए 34 हजार करोड़ रुपये के फंड के डायवर्जन पर सवाल नहीं उठा पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, इस सरकार ने टीडीपी शासन के दौरान अदाराना योजना सहित करीब सौ कल्याणी कार्यक्रमों को बंद कर दिया। स्थानीय निकायों में आरक्षण अनुपात को भी दस फीसदी कम कर दिया है, जिससे समुदाय को 16,800 पदों से हाथ धोना पड़ा है। सरकार द्वारा स्थापित 56 निगमों के लिए कोई धन आवंटित नहीं किया गया है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री पर विशेष योजनाओं के नाम पर पिछड़े वर्ग के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, उन्होंने (जगन मोहन रेड्डी) पिछड़े वर्गों को धोखा दिया है। उनका दावा है कि पिछड़े वर्गों के लिए विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं, लेकिन तथ्य यह है कि अन्य समुदायों के लिए भी वहीं योजनाएं लागू की गई हैं। 


टीडीपी के प्रदेश अध्यक्ष ने यहा भी आरोप लगाया कि पिछड़े वर्ग के समुदायों के नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा पिछड़े वर्ग को आवंटित 8 हजार एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। पिछड़ी जाति के 26 नेताओं की हत्या कर दी गई है, जबकि समुदाय के 650 नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। 

नायडू ने पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण और अदाराना योजना को तत्काल प्रभाव से पुनर्जीवित करने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed