{"_id":"5c3f1dd5bdec22737c2902ab","slug":"jadavpur-university-professor-kanak-sarkar-has-been-divested-of-his-duties-with-immediate-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोतल की खुली सील से लड़कियों की वर्जिनिटी की तुलना करने वाले प्रोफेसर पर गिरी गाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बोतल की खुली सील से लड़कियों की वर्जिनिटी की तुलना करने वाले प्रोफेसर पर गिरी गाज
Wed, 16 Jan 2019 05:34 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जादवपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जादवपुर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 16 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को लेकर विवादित पोस्ट फेसबुक पर डालने वाले कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कनक सरकार को तत्काल प्रभाव से उनके कर्तव्यों से विरत कर दिया गया। बता दें कि प्रोफेसर ने सोमवार को महिलाओं को लेकर एक विवादित पोस्ट फेसबुक पर डाली थी।
विज्ञापन
Jadavpur University professor Kanak Sarkar who made controversial remarks in a Facebook post has been divested of his duties with immediate effect. pic.twitter.com/OlmdshSSUI
— ANI (@ANI) January 16, 2019विज्ञापन
कनक ने "वर्जिन दुल्हन क्यों नहीं?" विषय पर लिखा। उसमें कनक ने लिखा कि "बहुत सारे लड़के बेकवूफ बने हुए हैं। वो बीवी के रूप में एक वर्जिन लड़की को लेकर जागरूक नहीं हैं। वर्जिन लड़की एक सील बंद बोतल या सील बंद पैकेट की तरह है। क्या तुम सील टूटी कोल्ड ड्रिंक की बोतल या सील खुले बिस्किट के पैकेट को खरीदना पसंद करोगे? इसी तरह तुम्हारी बीवी का केस है"।
विज्ञापन
छात्रों और अध्यापकों ने सरकार पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और इसी तरह के बयान कैंपस में देने का आरोप लगाया। जेयू हमेशा से ही छात्र राजनीति का मुख्य केंद्र रहा है। अपनी दूसरी पोस्ट में सरकार ने लिखा, 'सुप्रीम कोर्ट ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66ए के तहत सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अधिकार दिया है।' जिसके बाद वह बंगाल के बुद्धिजीवियों के निशाने पर आ गए।
सिटी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग की प्रमुख शाश्वती घोष ने कहा, 'एक महिला बहुत से कारणों की वजह से अपनी वर्जिनिटी खो देती है। जिसमें खेल (स्पोर्ट) भी शामिल है। इस प्रोफेसर की शैक्षणिक योग्यता सवालों के घेरे में है। वह बच्चों को क्या पढ़ाएगा?' जेयू के कुछ अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।