फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jadavpur University kept silent on ragging in report Minister said UGC will investigate

JU Student Death: जादवपुर विवि ने रिपोर्ट में रैगिंग पर साधी चुप्पी, मंत्री बोले- यूजीसी करेगा मामले की जांच

Wed, 16 Aug 2023 07:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 16 Aug 2023 07:29 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को कहा कि जेयू ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को एक रिपोर्ट सौंपी है। लेकिन रिपोर्ट में इसका जिक्र कहीं नहीं किया है कि छात्रावास में छात्र की कथित आत्महत्या से पहले विश्वविद्यालय और छात्रावास में रैगिंग के खिलाफ क्या-क्या कदम उठाये गए थे। 

विज्ञापन
Jadavpur University kept silent on ragging in report Minister said UGC will investigate
Subhas Sarkar - फोटो : Wikipedia

विस्तार

जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रावास परिसर में हुई छात्र की मौत का मामला शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय ने यूजीसी को दी रिपोर्ट में कहीं जिक्र नहीं किया कि आत्महत्या से पहले परिसर में रैगिंग को रोकने के लिए क्या कदम उठाये थे। इससे पहले मानवाधिकार आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को मामले में नोटिस जारी किया था। 

विज्ञापन

यूजीसी को विश्वविद्यालय को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जेयू ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को एक रिपोर्ट सौंपी है। लेकिन रिपोर्ट में इसका जिक्र कहीं नहीं किया है कि छात्रावास में छात्र की कथित आत्महत्या से पहले विश्वविद्यालय और छात्रावास में रैगिंग के खिलाफ क्या-क्या कदम उठाये गए थे। बता दें, यूजीसी ने मामले में विश्वविद्यालय से एक रिपोर्ट मांगी थी। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार स्नेहामंजू बसु ने मंगलवार को बताया था कि हमने यूजीसी को एक प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी है। वे रिपोर्ट से संतुष्ट हैं। यूजीसी की टीम बुधवार को विश्वविद्यालय के दौरे के लिए आने वाली थी लेकिन अब वह नहीं आ रही है। हमें आगे की रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

यूजीसी ने मामले में स्वत संज्ञान लिया
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि यूजीसी ने 24 घंटे के भीतर विश्वविद्यालय से रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट में विश्वविद्यालय ने सिर्फ यह बताया है कि घटना के बाद उन्होंने क्या-क्या कदम उठाए हैं, जिसे हम सब जानते हैं। रिपोर्ट में विश्वविद्यालय ने जो 10 बिंदु शामिल किये हैं, उनमें एक भी लाइन नहीं है कि घटना से पहले क्या कदम उठाये गए थे। यूजीसी जांच करायेगी। एंटी रैगिंग सेल को सूचना नहीं दी गई है। यूजीसी ने मामले में स्वत संज्ञान लिया है। यूजीसी मामले को हल्के में नहीं ले रहा है। यूजीसी फिलहाल रिपोर्ट की जांच कर रही है, इसके बाद ही वे बताएंगे कि मामले में वे क्या कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है
एक आईपीएस अधिकारी ने बताया कि हम अभी मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। सोमवार को घटनास्थल का दौरा किया गया था। घटनाओं का पुननिर्माण किया गया था। बता दें, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक पूर्व छात्र और दो द्वितीय वर्ष के छात्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed