फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jadavpur UGC dissatisfied sought answers of 12 questions within 24 hours student organizations protests

जादवपुर: रिपोर्ट से यूजीसी असंतुष्ट, 24 घंटे के भीतर 12 सवालों के जवाब मांगे; छात्र संगठनों का विरोध-प्रदर्शन

Thu, 17 Aug 2023 03:50 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: एन अर्जुन Updated Thu, 17 Aug 2023 03:50 PM IST
सार

कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) में कथित रैगिंग के कारण एक छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने छह मौजूदा और पूर्व छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब गिरफ्तारियों की कुल संख्या नौ हो गई है। इनको 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Jadavpur UGC dissatisfied sought answers of 12 questions within 24 hours student organizations protests
मृतक छात्र, जादवपुर विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने छात्र की असामान्य मौत के संबंध में जादवपुर अधिकारियों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर अपना असंतोष व्यक्त किया है। रविवार को ही जादवपुर यूनिवर्सिटी से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई थी। जादवपुर के अधिकारियों ने सोमवार को रिपोर्ट भेजने के बाद दावा किया कि यूजीसी उनके द्वारा भेजी गई जानकारी से संतुष्ट है। यूजीसी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को विश्वविद्यालय का दौरा करने वाला था, लेकिन असंतुष्टि के कारण इसे रद्द कर दिया गया। 

विज्ञापन


हालांकि, गुरुवार को यूजीसी ने फिर से जादवपुर अधिकारियों से 12 सवालों के जवाब मांगे और कई जानकारियां मांगीं। इन सवालों का जवाब अगले 24 घंटों के भीतर दिया जाना चाहिए। अन्यथा आयोग ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। गुरुवार को डीन ऑफ इस्टूडेंड पुलिस मुख्यालय पहुंचे। इस बीच विभिन्न छात्र संगठनों ने पूरे दिन हंगामा बरपाए रखा। एसएफआई और एआईडीएसओ छात्र संगठनों ने आज न्याय की मांग को लेकर कैंपस और रास्ते पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


चार सदस्यीय तथ्य-खोज समिति का गठन
इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने जादवपुर विश्वविद्यालय के एक छात्र के मौत के मामले में चार सदस्यीय तथ्य-खोज समिति का गठन किया है। समिति दो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इससे पहले मामले को लेकर पश्चिम बंगाल के नेता विपक्ष और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी के साथ अन्य पार्टी नेताओं ने जादवपुर विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 9 गिरफ्तार, 12 दिन की पुलिस हिरासत
कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) में कथित रैगिंग के कारण एक छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने छह मौजूदा और पूर्व छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब गिरफ्तारियों की कुल संख्या नौ हो गई है। इनको 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर पूरे राज्य में लोगों में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। गिरफ्तार किए गए छह छात्रों में से तीन पूर्व और अन्य तीन वर्तमान छात्र हैं।

इस बीच विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार स्नेहोमंजू बसु और डीन ऑफ स्टूडेंट रजत रॉय को कोलकाता पुलिस मुख्यालय में में करीब तीन घंटे तक पूछताछ हुई। उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह पहले जेयू बांग्ला प्रथम वर्ष के छात्र स्वप्नदीप कुंडू की छात्रावास की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, ये सभी घटना के बाद वे परिसर से चले गए थे लेकिन घटना के समय वे परिसर में मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि पीड़ित, बंगाली ऑनर्स के प्रथम वर्ष का छात्र, पिछले सप्ताह अपने छात्रावास की बालकनी से गिर गया था और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर रैगिंग, हत्या की साजिश के तहत मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस यौन उत्पीड़न के पहलू की भी जांच कर रही है।


उल्लेखनीय है कि पुलिस इस मामले में पूर्व छात्र सौरभ चौधरी, अर्थशास्त्र के छात्र दीपशेखर दत्ता और समाजशास्त्र के छात्र मनोतोष घोष को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के बाद राजनीति भी शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस घटना के लिए वाम समर्थित छात्र संगठनों को दोषी ठहरा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed