{"_id":"6169f70fba5961242339fcdc","slug":"jacqueline-fernandez-did-not-appear-before-ed-actress-called-again-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लॉन्ड्रिंग: ईडी के सामने हाजिर नहीं हुईं जैकलीन फर्नांडिस, तीसरा समन भेजकर आज फिर बुलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मनी लॉन्ड्रिंग: ईडी के सामने हाजिर नहीं हुईं जैकलीन फर्नांडिस, तीसरा समन भेजकर आज फिर बुलाया
Sat, 16 Oct 2021 03:18 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 16 Oct 2021 03:18 AM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय ने पहले भी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को समन भेजकर जांच में सहयोग के लिए कहा था, लेकिन काम का हवाला देकर वह नहीं आईं।
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को तीसरा समन भेजकर शनिवार सुबह 11 बजे हाजिर होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
इससे पहले, एजेंसी ने उन्हें शुक्रवार को दिल्ली स्थित अपने दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया था पर अभिनेत्री अनुपस्थित रहीं। ईडी के मुताबिक, तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर द्वारा 200 करोड़ रुपये की वसूली मामले में जैकलीन से गवाह के तौर पर पूछताछ महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एजेंसी जैकलीन से अगस्त में सवाल-जवाब कर चुकी है और पिछले माह भी जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा गया था पर कुछ वजहों का हवाला देते हुए वह नहीं आईं। इसके बाद उन्हें दोबारा समन भेजकर 15 अक्तूबर को पेश होने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
खुद पीड़ित हूं, जांच में कर रही हूं सहयोग: नोरा
ईडी इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही से भी पूछताछ कर चुकी है। वह बृहस्पतिवार को ईडी दफ्तर पहुंची थीं, जहां पर अधिकारियों ने उनसे घंटों तक पूछताछ की।
इसके बाद शुक्रवार को उनके प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, नोरा इस मामले में खुद पीड़ित हैं और बतौर गवाह अधिकारियों की जांच में मदद कर रही हैं। प्रवक्ता ने दावा किया कि अभिनेत्री किसी भी तरह की मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल नहीं रहीं और उनका आरोपी चंद्रशेखर से कोई नाता नहीं है।