फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jacqueline Fernandez boyfriend Sukesh Chandrashekhar cheated 200 crores from Ranbaxy ex-promoter Shivinder Singh's wife 

जैकलीन-सुकेश मामला: होम सेक्रेटरी बनकर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से की थी ठगी, अमित शाह के नाम पर लिए थे 200 करोड़

Fri, 17 Dec 2021 08:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Dec 2021 08:47 AM IST
सार

सुकेश चंद्रशेखर ने शिविंदर सिंह की पत्नी को जेल से फोन किया था। उनसे कहा था कि वह होम सेक्रेटरी अजय भल्ला बोल रहा है, वह ही तुम्हारे पति को जेल से निकलवा सकता है...
 

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez boyfriend Sukesh Chandrashekhar cheated 200 crores from Ranbaxy ex-promoter Shivinder Singh's wife 
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के कथित ब्वॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर का एक और खेल उजागर हुआ है। उन पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी से 200 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। ईडी(प्रवर्तन निदेशालय) की चार्टशीट में शामिल एक ऑडियो रिकॉर्डिंग से यह मामला खुलकर सामने आया है। सुकेश इस समय जेल में बंद हैं।  

विज्ञापन


आरोप है कि सुकेश ने होम सेक्रेटरी बनकर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह को फंसाया और जेल से ही उनको फोन करके 200 करोड़ की ठगी की। शिविंदर भी धोखाधड़ी के आरोप में 2017 से तिहाड़ जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह का नाम लेकर किया खेल
मामले के तहत सुकेश ने शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह के पास फोन किया। उनसे कहा कि वह होम सेक्रेटरी अजय भल्ला बोल रहा है। गृहमंत्री अमित शाह तक उसकी पहुंच है और वह ही शिविंदर को जेल से निकाल सकता है। हालांकि, इसके लिए उन्हें पार्टी फंड में चंदे के रूप में 200 करोड़ जमा करने होंगे। बातों में आकर अदिति ने 200 करोड़ रुपये दे दिए। यह पूरी कहानी सुकेश ने जेल से ही रची। 2020-21 के बीच अदिति ने 30 किश्तों में 200 करोड़ रुपये जमा किए।  


फोन रिकॉर्डिंग से खुला मामला 
जून 2020 तक अदिति को ठगी का शक होने लगा, जिसके बाद से वह सुकेश की हर बातचीत को रिकॉर्ड करने लगी। इसके बाद अदिति ने 11 महीनों में सुकेश की कॉल की करीब 84 रिकॉर्डिंग ईडी(प्रवर्तन निदेशालय) को सौंप दी, जिससे पूरा मामला सामने आ गया। इस बातचीत के दौरान सुकेश ने लॉ सेक्रेटरी अनूप कुमार और एक अन्य के नाम पर अलग-अलग लोगों से अदिति की बात भी करवाई। अदिति ने सुकेश पर 200 करोड़ की धोखाधड़ी करने पर एफआईआर दर्ज करवाई है। 

जैकलीन को तलब कर चुकी है ईडी 
फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को भी ईडी कई बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है। सुकेश और जैकलीन के बीच मामला तब सामने आया, जब सुकेश ने उन्हें महंगे तोहफे दिए। भले ही जैकलीन इस बात से इंकार कर चुकी हैं कि सुकेश ही उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं, लेकिन ईडी इस मामले में छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed