फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jackfruit falls on man injured badly, then he tests positive for Coronavirus at hospital

कटहल से सिर पर लगी गंभीर चोट, जांच की तो निकला कोरोना पॉजिटिव

Mon, 25 May 2020 02:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 May 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
Jackfruit falls on man injured badly, then he tests positive for Coronavirus at hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तीन दिनों से रोजाना 6000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इनमें से अधिकतर मामलों में लोग एक दूसरे के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। लेकिन केरल के कासरगोड से एक बड़ा ही चकित करने वाला मामला सामने आया है जिसमें कटहल से सिर में चोट लगने के बाद जांच में व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, कासरगोड का एक व्यक्ति जो कि पेशे से ऑटो चालक है, पेड़ से कटहल तोड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एक कहटल उसके सिर पर गिर गया। चोट लगी रीढ़ की हड्डी में और चोट इतनी गंभीर थी कि उसका हाथ-पैर तक सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। इसके बाद सर्जरी के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

विज्ञापन
  • डॉक्टर ने बताया आखिर व्यक्ति की कोरोना जांच क्यों?

डॉक्टर ने बताया कि हमने अस्पताल में एक नियम बनाया है कि जब कोई सर्जरी का इमरजेंसी केस आता है, तो उससे पहले उस व्यक्ति का कोरोना टेस्ट करना अनिवार्य है। इस वजह से सबसे पहले उसका कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • जब कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी तो फिर कैसे निकला कोराना पॉजिटिव?

डॉक्टर का कहना है कि इस व्यक्ति में कोरोना के लक्षण तो थे लेकिन कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। और न ही वह किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में था। हालांकि ये अनुमान लगाया जा रहा है कि वह या तो ऑटो चलाने के समय ही किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया हो। या फिर जब वह जिला अस्पताल गया हो, तब संक्रमण के चपेट में आया हो। फिलहाल इसकी जांच हो रही है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से परिवार के प्रत्येक सदस्य को क्वारंटीन किया गया है।


बता दें कि केरल में अबतक 795 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं देश में आंकड़ा 1 लाख 30 हजार को पार कर गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed