फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Jackals also kill lions by deceit', Zeeshan's pain expressed on social media over father's murder

Baba Siddiqui: 'धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को', पिता की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर छलका जीशान का दर्द

Sat, 19 Oct 2024 06:26 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sat, 19 Oct 2024 06:26 PM IST
सार

12 अक्तूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अबतक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
'Jackals also kill lions by deceit', Zeeshan's pain expressed on social media over father's murder
बाबा सिद्दीकी, जीशान सिद्दीकी। - फोटो : X/BabaSiddique

विस्तार

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया। उन्होंने एक्स पर एक शेर पोस्ट करते हुए लिखा कि बुजदिल डराया करते है अक्सर दिलेर को, धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को। इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा था कि जो छिपा है, जरूरी नहीं कि वह सो रहा हो। जो सामने दिख रहा है, जरूरी नहीं कि वह बोलता हो। जीशान सिद्दीकी की ओर एक्स पर लगातार किए जा रहे पोस्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार वाली एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर को देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में अबतक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक शूटर ने ली थी। शूटर ने दावा किया था कि बाबा सिद्दीकी एक अच्छे इंसान नहीं थे और उनका संबंध भारत के मोस्ट वॉन्टेड अपराधी दाऊद इब्राहिम से था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम फडणवीस से की थी मुलाकात
शुक्रवार को बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उन्होंने फडणवीस को अपने पिता की हत्या के मामले में अब तक की पुलिस जांच की पूरी जानकारी दी थी। गुरुवार को जीशान सिद्दीकी ने अपने परिवार के लिए न्याय की मांग की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा था कि उनके पिता की मौत का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए और न ही इसे व्यर्थ में जाने देना चाहिए। अब उनकी ओर से लगातार किए जा रहे सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा हो रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed