फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   J P Nadda says Nobody above law on Lakhimpur Kheri violence case

लखीमपुर खीरी कांड: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- कानून से ऊपर कोई नहीं, दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

Sat, 09 Oct 2021 07:43 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 09 Oct 2021 07:43 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी कांड में अभी तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं सकी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र इसके मुख्य आरोपी हैं। आशीष मिश्र पर किसानों को रौंदने वाले जीप में बैठककर फायरिंग करने का आरोप है। इस घटना में चार किसान समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
J P Nadda says Nobody above law on Lakhimpur Kheri violence case
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा - फोटो : Twitter

विस्तार

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले का मुख्य आरोपी अभी तक फरार है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र पर को शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में पेश होना था, लेकिन वह कल भी नहीं पहुंच पाए। उनके रिश्तेदारों का कहना है कि शनिवार को वह दफ्तर में पेश होंगे। इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लखीमपुर कांड को लेकर बड़ा बयान दिया है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को नई दिल्ली में एक निजी टीवी चैनल शो के कार्यक्रम में पूछे गए सवाल पर नड्डा ने यह बात कही। वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखीमपुर खीरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस घटना के किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन



सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी नहीं होने पर जताई नाराजगी
इधर मुख्य आरोपी आशीष मिश्र की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में लखीमपुर खीरी मामले पर सुनवाई हुई।  सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की ओर से पेश हुए वकील हरीश साल्वे से पूछा कि अगर किसी पर धारा 302 के तहत आरोप है तो क्या उसे नोटिस देकर बुलाया जाता है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। धारा 302 हत्या से जुड़ी धारा होती है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि वह जांच के लिए यूपी सरकार की तरफ से उठाए कदमों से संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा आज निर्दोष होने का पेश करेगा सबूत- अजय मिश्र
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कहा कि मेरा बेटा निर्दोष है। उन्होंने कहा कि बेटे की तरफ से नोटिस का लिखित जवाब दिया गया है। बेटे का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह शुक्रवार को पेश नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बेटा शनिवार को जांच एजेंसी के सामने पेश होकर अपने निर्दोष होने के सबूत देगा। उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है इसका राजनीतिक उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच होगी, इसमें पूरा सहयोग करेंगे और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के वेष में कुछ उपद्रवी भीड़ में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed