J&K: बांदीपुरा आतंकी हमले में दो पुलिसवाले घायल, सेना ने आतंकियों को घेरा
जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकियों ने आज सुबह पुलिस के एक दस्ते पर हमला कर दिया। यह हमला बांदीपुरा के हाजिन इलाके में हुआ। इस हमले में पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर यह हमला सर्च ऑपरेशन के दौरान किया। आतंकियों की संख्या 2 से 3 बताई जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक बांदीपुरा में ऑपरेशन अभी जारी है और सेना ने आतंकियों को घेर रखा है।
Two police personnel injured after terrorists attacked a police party in Bandipora's Hajin (J&K). Ops continue (visuals deferred) pic.twitter.com/I57189ztoX
— ANI (@ANI) August 13, 2017विज्ञापन
तो वहीं दूसरी तरफ दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। साथ ही दो आतंकियों के भी मारे जाने की खबर है।
Two #Armymen killed, 3 injured in #Encounter with militants in #Shopian in Kashmir: Police.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 12, 2017
शोपियां जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। जबकि एनकाउंटर अभी जारी है।
Shopian encounter #UPDATE: One terrorist killed, encounter continues-SSP Shopian
— ANI (@ANI) August 13, 2017