{"_id":"593cd66e4f1c1baa5d9be9fc","slug":"j-k-11-kashmiri-youths-joined-indian-army-and-said-lt-umar-fyaz-is-roll-model-for-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में अधिकारी बने कश्मीरी युवाओं ने कहा- लेफ्टिनेंट उमर हैं उनके आदर्श","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेना में अधिकारी बने कश्मीरी युवाओं ने कहा- लेफ्टिनेंट उमर हैं उनके आदर्श
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू और कश्मीर में शहीद हुए लेफ्टिनेंट उमर फैयाज सेना में शामिल होने वाले युवाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं। दरअसल, देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी से करीब 500 कैंडिडेट्स पास आउट हुए हैं और खास बात है कि इसमें से 11 ऐसे कैंडिडेट्स हैं, जो कश्मीर से ही आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सभी 11 फैयाज को अच्छे से जानते थे और वे उन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 9 मई की रात आतंकियों ने छुट्टी पर अपने घर गए उमर को किसी तरह अगवा कर लिया था। बाद में उन्होंने लेफ्टिनेंट फैयाज को कई घंटों तक तड़पाया और फिर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि सेना में कश्मीरी युवकों शामिल न हो, इसलिए आतंकियों ने उमर को शहीद करके ये संदेश दिया था। 11 जवानों के आर्मी में चुने जाने पर कश्मीरी युवकों ने आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
घाटी से आर्मी में चुने जाने वाले आशुतोष भानटिया ने कहा कि उमर की मौत की खबर जानने के बाद वे पूरी तरह हिल गए थे। उन्हें उमर के शहीद होने पर डर भी लगा, लेकिन आतंकियों को मौत के घाट उतारने की हिम्मत भी आई। उन्होंने कहा कि वे घाटी में ही अपनी तैनाती चाहते थे और ऐसा हो भी रहा है।
विज्ञापन
आर्मी एविएशन में तैनात मोहम्मद सलमान ने भी फैयाज के व्यवहार की तारीफ में काफी कुछ बताया। उसने बताया कि फैयाज एक बहादुर लेफिनेंट और अच्छे व्यवहार का इंसान था। आर्मी में चुने गए एक अफसर के पिता ने कहा कि उमर के शहीद होने पर अपने बेटे की चिंता हुई। लेकिन, कश्मीर के युवा उमर को अपना रोल मॉडल मानते हैं और वे आगे बढ़कर इससे जुड़ रहे हैं।