फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ITBP jawan arrested for allegedly raping Sikkim teenager

Sikkim : नाबालिग से बलात्कार के आरोप में ITBP का जवान गिरफ्तार, एक और लड़के पर भी यौन शोषण का आरोप

Sun, 07 Aug 2022 03:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 07 Aug 2022 03:55 PM IST
सार

नाबालिग की मां ने आरोप लगाया है कि अर्धसैनिक बल के एक सहायक उप-निरीक्षक ने रंगपो में राजभवन के शीतकालीन शिविर के दौरान अप्रैल से अपने आवास पर उसके साथ (बेटी) कई बार बलात्कार किया।   

विज्ञापन
ITBP jawan arrested for allegedly raping Sikkim teenager
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिक्किम में एक आईटीबीपी के जवान को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने एक तेरह वर्षीय लड़की के साथ अपने सरकारी आवास पर कई बार बलात्कार किया जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


स्थानीय लड़के पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप
उन्होंने बताया कि यह घटना पकयोंग जिले के रंगपो कस्बे में हुई है। लड़की की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक किशोर स्थानीय लड़के ने भी महीनों तक उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने लड़के को भी हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


नाबालिग की मां ने आरोप लगाया है कि अर्धसैनिक बल के एक सहायक उप-निरीक्षक ने रंगपो में राजभवन के शीतकालीन शिविर के दौरान अप्रैल से अपने आवास पर उसके साथ (बेटी) कई बार बलात्कार किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

  
उत्तराखंड के धारचूला का रहने वाला है आरोपी जवान
आरोपी जवान उत्तराखंड के धारचूला का मूलनिवासी है। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 और धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। 

पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण किया गया
शिकायत में लड़की की मां ने आरोप लगाया कि स्थानीय लड़का भी फरवरी से उसका यौन शोषण कर रहा था। वहीं पुलिस ने कहा कि उन्होंने लड़के को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रंगपो में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र में लड़की का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने कहा कि वो मामले की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं कि क्या स्थानीय लड़के और आईटीबीपी जवान का कोई संबंध था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed