फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ITBP get air wing to keep eye on Pakistan to China border area

पाक और चीन के बॉर्डर एरिया में होगी हवाई चौकसी, ITBP को मिली जिम्मेदारी

Mon, 15 Jan 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Jan 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
ITBP get air wing to keep eye on Pakistan to China border area
ITBP

भारतीय सेना की तरफ से आईटीबीपी (ITBP) में बटालियन बढ़ाने के बाद अब चीन, पाक और नॉर्थ ईस्ट की सीमा पर आईटीबीपी हवाई सुविधा के लिए भी सहयोग करेगी। भारतीय वायुसेना और बीएसएफ की मदद से आईटीबीपी को इस काम में कई सहयोग दिए जाएंगे। खास तौर पर आईटीबीपी बॉर्डर क्षेत्र पर जवानों के लिए जरूरत का सामान पहुंचाएगी। ऐसे में आईटीबीपी इन संवेदनशील बॉर्डर एरिया में ये खास ध्यान रखेगी कि सीमा उल्लंघन ना हो।

विज्ञापन


हिमालय से 16,000-18,000 फीट की उंचाई से आईटीबीपी सीमा सुरक्षा चौकसी भी करेगी। आईटीबीपी के डायरेक्टर जनरल आरके पचनंदा ने बताया कि आईटीबीपी चंडिगढ़ और बोरझार, गुवाहटी हेलिकॉप्टर बेस से ऑपरेट करेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चीन और सिक्किम समेत नॉर्थ ईस्ट रीजन में आईटीबीपी इस चौकसी का हिस्सा होगा। बता दें कि ये कुल क्षेत्र 3,488 किमी. है। 
विज्ञापन


इन हेलिकॉप्टरों में खास तरह के फीचर्स होंगे जो युद्ध स्थिति में भी आईटीबीपी को एक बड़ी ताकत देंगे। आरके पचनंदा के मुताबिक दो इंजनों वाला हेलिकॉप्टर 8-10 ट्रूप्स को एक साथ ले जा सकेता। हथियार, गोला-बारूद तक ढोने की हेलिकॉप्टर में अच्छी झमता होगी। बिना ईंधन भरवाए भी ये हेलिकॉप्टर चार घंटों तक उड़ सकेगा। रात के वक्त में आपातकाली स्थिति से लड़ने के लिए भी हेलिकॉप्टर सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed