फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ITBP deputy commandant commits suicide, blames Bihar SHO

ITBP: 'आईटीबीपी' के डिप्टी कमांडेंट ने किया सुसाइड, नोट में बिहार के 'एसएचओ' को ठहराया जिम्मेदार

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:22 AM IST
सार

चंडीगढ़ स्थित आईटीबीपी टीएचक्यू 51 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट आयुष दीपक ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। आयुष दीपक को बिहार में चुनावी ड्यूटी पर जाना था। उनके पास से दो सुसाइड नोट मिले हैं।

विज्ञापन
ITBP deputy commandant commits suicide, blames Bihar SHO
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारत-चीन बॉर्डर की हिफाजत करने वाले केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'आईटीबीपी' के एक डिप्टी कमांडेंट ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया है। उनकी बॉडी अधिकारी मैस में छत के पंखे से लटकी हुई मिली है। चंडीगढ़ स्थित आईटीबीपी टीएचक्यू 51 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट आयुष दीपक को बिहार में चुनावी ड्यूटी पर जाना था। उनके पास से दो सुसाइड नोट मिले हैं। इनमें आयुष ने अपने सुसाइड के लिए बिहार पुलिस के एक एसएचओ को जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन


डिप्टी कमांडेंट आयुष, एक अक्तूबर को चंडीगढ़ की 51वीं बटालियन से बीएचक्यू पटियाला आए थे। उन्हें बिहार में चुनावी ड्यूटी के लिए जाना था। वे पटियाला के अधिकारी मैस में ठहरे हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, तीन अक्तूबर को 12 बजे अधिकारी मैस में डिप्टी कमांडेंट की पत्नी का कॉल आया था। उसमें बताया गया कि आयुष, फोन नहीं उठा रहे हैं। उन्हें चिंता हो रही है। इसके बाद मैस कमांडर ने कहा, वे रूम में जाकर देखते हैं। 
विज्ञापन


मैस कमांडर जब रूम पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आई और न ही कमरे का दरवाजा खुला। मैस कमांडर ने खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर देखने का प्रयास किया। उन्होंने पाया कि डिप्टी कमांडेंट की बॉडी, पंखे से लटक रही है। मैस कमांडर ने यह सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। उसके बाद लोकल पुलिस को बुलाया गया। जांच के लिए अधिकारी की बॉडी, पटियाला के राजेंद्र अस्पताल में भेजी गई है। आईटीबीपी कार्मिकों ने डिप्टी कमांडेंट के परिवार को सूचित कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, घटना स्थल से दो सुसाइड नोट बरामद किए गए हैं। इनमें से एक नोट अंग्रेजी में लिखा था, जबकि दूसरा नोट हिंदी में लिखा गया था। सुसाइड नोट में डिप्टी कमांडेंट ने बिहार पुलिस के एक एसएचओ राजीव रंजन को जिम्मेदार ठहराया है। आईटीबीपी के मुताबिक, पहले वह एसएचओ लाल माता मटिया पुलिस स्टेशन पीओ नाथनगर, भागलपुर में तैनात रहा है। फिलहाल उसकी पोस्टिंग पीएस विक्रमशिला, भागलपुर 'बिहार' में बताई गई है। आयुष ने 2009 में आईटीबीपी ज्वाइन की थी। वे मूलत: बिहार कबीरपुर रोड, नाथनगर, भागलपुर के रहने वाले थे। आईटीबीपी ने कोर्ट आफ इंन्क्वायरी के आदेश जारी किए हैं। 

ITBP deputy commandant commits suicide, blames Bihar SHO
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed