{"_id":"6015ce748ebc3e31d70112f5","slug":"itbp-appointed-new-commander-in-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी ने लद्दाख में नियुक्त किया नया कमांडर, कुछ दिनों में ही होगी तैनाती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईटीबीपी ने लद्दाख में नियुक्त किया नया कमांडर, कुछ दिनों में ही होगी तैनाती
Sun, 31 Jan 2021 02:54 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
itbp
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन से लगी ‘वास्तविक नियंत्रण रेखा’ (एलएसी) पर पहरेदारी करने वाली आईटीबीपी ने लद्दाख में अपने ‘फ्रंटियर’ का नेतृत्व करने के लिए एक नए अधिकारी को नियुक्त किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मणिपुर कैडर के 1999 बैच के अधिकारी ल्हारी दोरजी ल्हातू आईटीबीपी के महानिरीक्षक (आईजी) दीपम सेठ का स्थान लेंगे।
विज्ञापन
अभी तक, सेठ लद्दाख में एलएसी पर तैनात बल की कमान संभाल रहे थे। यहां आईटीबीपी मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड कैडर के 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सेठ को दिल्ली स्थित आईटीबीपी मुख्यालय में स्थानांतरित किया गया है। ल्हातू हाल में भी आईटीबीपी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) में सेवाएं दे चुके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, प्रशासनिक एवं रणनीतिक आधार पर यह स्थानांतरण किया गया है। उन्होंने बताया कि आईजी सेठ दिल्ली में आईटीबीपी मुख्यालय में कार्मिक एवं सतर्कता प्रभार संभालेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लद्दाख में नए आईजी के आगामी कुछ दिनों में कार्यभार संभालने की उम्मीद है। लेह आईटीबीपी उत्तर-पश्चिम फ्रंटियर का ‘बेस’ है और थलसेना में मेजर जनरल रैंक के समकक्ष आईजी रैंक के अधिकारी इसकी कमान संभालते है, जो चीन से लगी 3,488 किलोमीटर लंबी एलएसी के इस हिस्से में बलों की तैनाती के लिए जिम्मेदार है।