अरुणाचल: पेमा खांडू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, चौना बने डिप्टी सीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि इससे पहले नाबाम तुकी, दिसंबर 2015 के बाद से अपने पद के लिए जूझ रहे हैं, जब उन्हें अपनी ही पार्टी में विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इसे भंग कर दिया गया, विरोधी कांग्रेसी नेता कलीखो पुल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जिसे भाजपा ने बाहर से समर्थन दिया था।
हालांकि, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को बहाल करने का ऐलान किया था। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि अरुणाचल के राज्यपाल जेपी राजखोवा ने अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया और तत्कालीन मुख्यमंत्री नबाम तुकी को बर्खास्त किया।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अरुणाचल प्रदेश के कार्यकारी राज्यपाल तथागत रॉय ने नबाम तुकी को 16 जुलाई को बहुमत साबित करने के लिए कहा था। नबाम तुकी ने फ्लोर टेस्ट के लिए 10 का समय मांगा था लेकिन तथागत रॉय ने इससे इंकार कर दिया।
बता दें कि अरुणाचल के राज्यपाल जेपी राजखोवा बीमार चल रहे हैं इसलिए तथागत रॉय कार्यकारी राज्यपाल के तौर पर कामकाज देख रहे हैं।
37 वर्षीय पेमा खांडू को विधायक दल का नेता चुना गया है। पेमा खांडू, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे हैं।