फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   It will help if Assam CM did not poke his nose into Manipur: Chidambaram slams Sarma

Manipur Violence: कांग्रेस नेता ने असम CM को दी सलाह, कहा- मणिपुर हिंसा में टांग न अड़ाएं

Sun, 02 Jul 2023 01:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 02 Jul 2023 01:29 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा था कि मणिपुर में 7-10 दिनों के भीतर स्थिति में सुधार होगा, राज्य और केंद्र सरकारें शांति बहाल करने के लिए चुपचाप काम कर रही हैं। अब इसी का कटाक्ष करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने उन्हें दूर रहने की सलाह दी।

विज्ञापन
It will help if Assam CM did not poke his nose into Manipur: Chidambaram slams Sarma
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने असम के मुख्यमंत्री पर साधा निशाना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उस टिप्पणी का कटाक्ष किया, जिसमें उन्होंने मणिपुर में स्थिति 7 से 10 दिनों के भीतर सुधरने की बात कही थी। चिदंबरम ने कहा कि अगर भाजपा नेता मणिपुर हिंसा में टांग न अड़ाएं और दूर रहें तो मदद मिल सकती है। 

विज्ञापन

पूर्व गृह मंत्री ने यह भी कहा कि अगर मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह सीएम पद से इस्तीफा दे दें और पूर्वोत्तर राज्य में कुछ महीनों के लिए राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए तो हालत सुधर सकते हैं।

विज्ञापन


सरमा ने विपक्ष पर बोला था हमला

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा था कि मणिपुर में 7-10 दिनों के भीतर स्थिति में सुधार होगा, राज्य और केंद्र सरकारें शांति बहाल करने के लिए चुपचाप काम कर रही हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि विपक्षी दल तब अपनी चिंता दिखा रहा है जब पूर्वोत्तर राज्य में अपेक्षाकृत शांति आ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया था साथ ही राहत शिविर में रह रहे लोगों से भी मुलाकात की थी।

3 मई को शुरू हुई थी झड़प

मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच 3 मई को पहली बार शुरू हुई झड़प के बाद से जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए वहीं कुछ सैनिकों की भी जान भी जा चुकी है।

वहीं सीएम सरमा ने दावा किया कि पिछले महीने पड़ोसी राज्य में काफी सुधार हुआ है और कहा कि मणिपुर सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय चुपचाप काम कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि एक महीने पहले हिंसा का स्तर क्या था और आज क्या है? मैं आपको गारंटी के साथ बता सकता हूं कि जहां हिंसा हुई है वहीं स्थिति में व्यापक सुधार होगा।

चिदंबरम ने सीएम को दी सलाह

चिदंबरम ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि एक हफ्ते में मणिपुर में शांति लौट आएगी। उन्होंने कहा कि मणिपुर के हालातों में सुधार हो सकता है। अगर असम के सीएम  इसमें टांग न अड़ाएं और दूर रहें। उन्होंने आगे कहा कि अगर बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और कुछ महीनों के लिए राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया तो इससे भी मदद मिलेगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed