फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   It's ridiculous: Ajit Pawar on Cong leader Patole terming NCP as 'backstabber'

महाराष्ट्र: नाना पटोले के 'रांकापा ने पीठ में छुरा घोंपा' बयान पर हंगामा, अजीत पवार ने किया पलटवार 

Thu, 12 May 2022 04:38 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Thu, 12 May 2022 04:38 PM IST
सार

अजीत पवार ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या भाजपा को यह आरोप लगाना चाहिए कि नाना पटोले ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए भाजपा की पीठ में छुरा घोंपा?
 

विज्ञापन
It's ridiculous: Ajit Pawar on Cong leader Patole terming NCP as 'backstabber'
अजीत पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने एनसीपी पर राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की हालिया पीठ में छुरा घोंपने वाली टिप्पणी को हास्यास्पद करार दिया। पटोले पर पलटवार करते हुए एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने आश्चर्य जताया कि क्या भाजपा को भी उनपर (पटोले) पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाना चाहिए क्योंकि उन्होंने 2018 में कांग्रेस में शामिल होने के लिए भगवा पार्टी छोड़ दी थी। यहां मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए अजीत पवार ने कहा कि किसी भी जिम्मेदार नेता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बयानों का गलत अर्थ न निकाला जाए। पवार ने यह भी कहा कि राज्य के मौजूदा हालात में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में 145 के जादुई आंकड़े को तभी पार कर सकती हैं, जब वे एक साथ हों। 

विज्ञापन


गोंदिया जिला परिषद में एनसीपी-भाजपा ने मिलाया था हाथ 
गोंदिया जिला परिषद (जेडपी) चुनावों में शरद पवार की अगुवाई वाली पार्टी के प्रतिद्वंद्वी भाजपा के साथ हाथ मिलाने के एक दिन बाद पटोले ने सहयोगी राकांपा पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए महाविकास अघाड़ी (एमवीए) खेमे में हंगामा मचा दिया। पटोले ने यह भी कहा था कि पार्टी के आगामी उदयपुर सम्मेलन में कांग्रेस आलाकमान को पिछले ढाई साल की राकांपा के कारनामों से अवगत कराया जाएगा। पवार ने कहा कि नाना पटोले का बयान हास्यास्पद है। आप सभी जानते हैं कि वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। तो क्या भाजपा को यह आरोप लगाना चाहिए कि उन्होंने (पटोले) कांग्रेस में शामिल होने के लिए पीठ में छुरा घोंपा?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर दोनों दलों के नेताओं के बीच मतभेद हो सकते हैं। साथ ही कहा कि अगर एमवीए घटकों के बीच समन्वय है तो ऐसे मुद्दे नहीं उठेंगे। हम सभी जानते हैं कि कांग्रेस ने कुछ तालुका और जिला स्तरों पर (अतीत में) भाजपा के साथ गठजोड़ किया था। मैं इसे ज्यादा महत्व नहीं देना चाहता। लेकिन जिम्मेदार नेताओं को बोलते समय ध्यान रखना चाहिए कि उनकी टिप्पणियों का गलत अर्थ नहीं लगाया जाए। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना को अपना-अपना आधार बढ़ाने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed