फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IT Dept spends 57 paise for every Rs 100 of tax collection Official Latest News Update

IT: आयकर विभाग 100 रुपये कर संग्रह करने के लिए 57 पैसे करता है खर्च, सबसे कम व्यय करने वाले देशों में भारत

Thu, 02 Feb 2023 10:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 02 Feb 2023 10:15 PM IST
सार

ब्रिटेन 100 रुपये आयकर संग्रह के लिए 73 पैसे, जापान 174 पैसे, जर्मनी 135 पैसे, कनाडा 150 पैसे और फ्रांस 111 पैसे खर्च करता है। सिर्फ अमेरिका ही कर संग्रह करने के लिए हमसे कम खर्च करता है। 

विज्ञापन
IT Dept spends 57 paise for every Rs 100 of tax collection Official Latest News Update
income tax department - फोटो : wiki

विस्तार

आयकर संग्रह पर सबसे कम खर्च करने वाले देशों में भारत शामिल है। आयकर विभाग, हैदराबाद के मुख्य आयुक्त शिशिर अग्रवाल ने बताया कि भारत में 100 रुपये का आयकर संग्रह करने के लिए 57 पैसे खर्च करने पड़ते हैं। अग्रवाल तेलंगाना वाणिज्य और उद्योग चैंबर (एफटीसीसीआई) की ओर से आयोजित ' व्यापार और उद्योग के लिए आम बजट 2023-24 के बाद निहितार्थ ' पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


एक विज्ञप्ति में उनके बयान के हवाले से बताया गया कि हम 100 रुपये का आयकर जुटाने के लिए सिर्फ 57 पैसे खर्च करते हैं। हम इसपर सबसे कम खर्च करने वाले देशों में हैं। ब्रिटेन 100 रुपये आयकर संग्रह के लिए 73 पैसे, जापान 174 पैसे, जर्मनी 135 पैसे, कनाडा 150 पैसे और फ्रांस 111 पैसे खर्च करता है। सिर्फ अमेरिका ही कर संग्रह करने के लिए हमसे कम खर्च करता है। 
विज्ञापन


संसद में बुधवार को पेश आम बजट पर उन्होंने कहा कि यह विकासोन्मुख बजट है और इसे भारत सरकार की नीतियों और 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। एफटीसीसीआई के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक मंदी और धीमी वृद्धि दर को ध्यान में रखते हुए जन-केंद्रित बजट पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed