{"_id":"5a05376a4f1c1baf678ba86c","slug":"it-dept-raids-on-several-places-of-up-irrigation-engineer-rajeshwar-singh-in-illegal-properties-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP के सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर पर IT का शिकंजा, 7 शहरों के 20 ठिकानों पर छापेमारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
UP के सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर पर IT का शिकंजा, 7 शहरों के 20 ठिकानों पर छापेमारी
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के इंजीनियर राजेश्वर सिंह पर आयकर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक 7 शहरों में राजेश्वर के 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। उन पर ये कार्रवाई अवैध संपत्ति के आरोप में की गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जिन शहरों में छापेमारी की गई है उनमें दिल्ली, नोएडा और एटा भी शामिल हैं, साथ ही आयकर विभाग की छापेमारी अभी भी जारी है।
#FLASH: Income Tax conducts raid on a Superintendent Engineer in UP Irrigation department. Raids underway at seven cities including Delhi, Noida, Etah in 20 places. The person under scanner is Rajeshwar Singh Yadav pic.twitter.com/JjgkLCRB8D
— ANI UP (@ANINewsUP) November 10, 2017विज्ञापन
राजेश्वर सिंह फिलहाल आगरा कैनल ओखला ऑफिस में तैनात हैं और ऐसा माना जा रहा है कि उनके यूपी के बड़े राजनेताओं से अच्छे संबंध हैं। आयकर विभाग की नोएडा टीम राजेश्वर के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
पढ़ें: IT की छापेमारी, इंजीनियर के यहां से करोड़ों का काला धन बरामद
बता दें कि यूपी के एक अधिकारी पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसा था, जहां करोड़ों रुपये के टेंडर घोटाले के आरोप में यादव सिंह और उनकी पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।