{"_id":"5c9ef1c7bdec221418353ece","slug":"it-department-conducted-raids-at-karnataka-congress-alleged-bjp-of-misusing-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडीएस नेता के घर आयकर का छापा, कांग्रेस ने चुनाव आयोग, राष्ट्रपति से की भाजपा की शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेडीएस नेता के घर आयकर का छापा, कांग्रेस ने चुनाव आयोग, राष्ट्रपति से की भाजपा की शिकायत
Sat, 30 Mar 2019 10:04 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
दिनेश गुंडु राव (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
आयकर विभाग ने गुरुवार को जनता दल सेक्युलर जद(एस) के नेता कर्नाटक के मंत्री खनन तथा सिंचाई मंत्री सीएस पुट्टाराजू के घर छापा मारा था। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के कई अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ भी राज्य के कई जिलों में छापेमारी की गई। इस मामले पर कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए उसपर शक्ति के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड और राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। राव का कहना है, 'कर्नाटक में कांग्रेस, जदएस उम्मीदवार, नेताओं और समर्थकों के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी लोकसभा चुनाव से पहले हो रही है।'
विज्ञापन
पत्र में उन्होंने लिखा, 'केंद्र में मौजूद सत्ताधारी पार्टी कर्नाटक और गोवा सर्कल के आयुक्त के कार्यालय का दुरुपयोग कर रही है। उसकी ईमानदारी पर संदेह है और वह कांग्रेस और जदएस के प्रति अहितकर है। संबंधित अधिकारी अपने कार्यों से भाजपा के एजेंट के तौर पर काम करते हुए लग रहे हैं।'
विज्ञापन
राव ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि आयकर विभाग को छापेमारी करने से रोका जाए। उन्होंने कहा, 'हम आपसे निवेदन करते हैं कि आयकर विभाग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के हित में छापेमारी करने से रोकें।'
अपने मंत्री के घर छापे पर राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असली सर्जिकल स्ट्राइक बताया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि ये प्रधानमंत्री की असली सर्जिकल स्ट्राइक है, जो आयकर विभाग की छापेमारी के जरिए की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयकर विभाग के अधिकारी बालाकृष्णा के लिए संवैधानिक पद के ऑफर ने प्रधानमंत्री की उनके बदला लेने के खेल में मदद की है।
Dinesh Gundu Rao, in his letter also writes, 'We request you to direct the Income Tax department desist from conducting raids in the interest of free & fair elections.'
— ANI (@ANI) March 30, 2019