फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Issues like environment and global politics will be discussed in Raisina Dialogue 2020

अब तक का सबसे भव्य रायसीना डायलॉग कल से, 103 देशों के 700 से अधिक प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

Mon, 13 Jan 2020 02:30 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 13 Jan 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Issues like environment and global politics will be discussed in Raisina Dialogue 2020
रायसीना डायलॉग 2020

मंगलवार से यहां तीन दिवसीय पांचवां रायसीना डायलॉग शुरू हो रहा है, जो अब तक का सबसे बड़ा और भव्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में 103 देशों के 700 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले कई देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक तीन दिवसीय डायलॉग में पर्यावरण, वैश्विक राजनीति समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इस दौरान उनका भाषण होगा या नहीं इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। डायलॉग में रूस, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, यूरोप सहित 17 देशों के मंत्री भी शामिल होंगे, हालांकि किसी देश का शासनाध्यक्ष नहीं होगा।

विज्ञापन

रूस-ईरान पर नजर

कार्यक्रम के इतर विदेश मंत्री जयशंकर रूस और ईरान के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। खासकर ईरान के साथ भारत की द्विपक्षीय वार्ता बेहद अहम होगी। यह वार्ता ऐसे समय में होगी जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। ईरान ने विवाद का हल निकलाने के लिए भारत के समक्ष मध्यस्थता की पेशकश भी की है। इसके अलावा ईरान अपने ऊपर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के मामले में भी भारत से मदद की उम्मीद रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकता कानून की छाया

डायलॉग शुरू होने से पहले इसमें नागरिकता संशोधन कानून की छाया पड़ गई। बांग्लादेश के विदेश मंत्री और गृहमंत्री के बाद अब उप विदेश मंत्री शहरयार आलम ने अचानक इस कार्यक्रम से दूरी बना ली। हालांकि बांग्लादेश ने कहा है कि उप विदेश मंत्री को पीएम शेख हसीना के साथ संयुक्त अरब अमीरात जाना होगा। इससे पहले भी वहां के गृहमंत्री और विदेश मंत्री ने भारत दौरा रद्द कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed