फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Issue of Shaheen Bagh arose in Parliament Do not shoot Slogan of Do not shoot students

संसद में उठा शाहीन बाग प्रदर्शन का मुद्दा, 'छात्रों को गोली मत मारो' का लगा नारा

Tue, 04 Feb 2020 01:21 AM IST
अनवर अंसारी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 04 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Issue of Shaheen Bagh arose in Parliament Do not shoot Slogan of Do not shoot students
शाहीन बाग में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और हंगामा। राज्यसभा में यही चलता रहा। चार बाद सदन की बैठक स्थगित हुई, लेकिन सदस्यों ने नारे बाजी जारी रखी। बीके हरिप्रसाद समेत तमाम सांसद बेल के नजदीक आकर छात्रो को गोली मत मारो....छात्रों को गोली मत मारो का नारा लगाया। शाहीन बाग का मुद्दा उठा।

विज्ञापन


लोकसभा में भी अनुराग ठाकुर द्वारा जनसभा में लगवाए गए नारे को लेकर संसद सदस्यों ने अपना विरोध जताया। इस दौरान सदन की बैठक से बाहर निकले विजय गोयल ने कहा कि देखते रहिए। दिल्ली की जनता मन बना चुकी है। दिल्ली में राष्ट्रवाद जीतेगा और शाहीन बाग हरेगा। 
विज्ञापन


लोकसभा में प्रवेश वर्मा अपनी बात रखने खड़े हुए तो उन्होंने शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सीधा हमला बोला। प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह प्रदर्शन सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में नहीं हो रहा है। बल्कि वहां लोग प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृहमंत्री को मारने की बात कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि हमें जिन्ना वाली आजादी चाहिए। प्रवेश वर्मा ने कहा कि वह असम को अलग करने की बात कर रहे हैं। वर्मा ने कहा कि मैं ऐसे लोगों को बता देना चाहता हूं कि यह राजीव फिरोज खान की सरकार नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गृह राज्यमंत्री ने जामिया और शाहीन बाग में गोली चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और इस तरह के घटना की निंदा की। लोकसभा में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह जामिया के लोगों के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed