फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO YUVIKA 2020 Young Scientist Programme 2020 Registration Mann Ki Baat

'युविका 2020' के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, पीएम ने 'मन की बात' में किया था उल्लेख

Mon, 24 Feb 2020 09:30 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 24 Feb 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
ISRO YUVIKA 2020 Young Scientist Programme 2020 Registration Mann Ki Baat
युविका 2020 - फोटो : ISRO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 62वें 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के कार्यक्रम युविका की तारीफ की। इस कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख आज है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे इसरो की वेबसाइट या इस लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवाओं को विज्ञान से जोड़ने के लिए इसरो का युविका कार्यक्रम एक बहुत ही सराहनीय प्रयास है। इस प्रोग्राम में छात्र इसरो के अलग-अलग केंद्रों में जाकर अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में सीखते हैं। पीएम मोदी ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे इसरो की वेबसाइट पर जाकर युविका कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जानिए क्या है युविका कार्यक्रम और इससे छात्र कैसे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने वर्ष 2019 से स्कूली बच्चों के लिए युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम/युवा विज्ञानी कार्यक्रम (युविका) नामक विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का आयोजन मई 2020 में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है युविका कार्यक्रम का लक्ष्य
इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य युवाओं को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान तथा अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर मौलिक ज्ञान देना है, ताकि अंतरिक्ष गतिविधियों के उभरते क्षेत्रों में उनकी रुचि बढ़ाई जा सके। इस कार्यक्रम का लक्ष्य युवाओं में जागरूकता फैलाना है। इसरो ने उन्हें युवा रूप में ही चयनित करने की योजना बनाई है।

जानिए कब आयोजित होगा कार्यक्रम
यह कार्यक्रम गर्मी की छुट्टियों (11-22 मई 2020) के दौरान दो सप्ताह की अवधि का होगा तथा कार्यक्रम में प्रमुख वैज्ञानिकों से आमंत्रित व्याख्यान, उनके द्वारा अनुभव साझा करना, सुविधाओं एवं प्रयोगशालाओं को देखने जाना, विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श हेतु विशेष सत्र, व्यावहारिक एवं प्रतिपुष्टि सत्र शामिल होंगे।

सीबीएसई, आईसीएसई और राज्य बोर्ड के विद्यार्थी ले सकते हैं हिस्सा
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सीबीएसई, आईसीएसई और राज्य पाठ्यक्रम को सम्मिलित करते हुए प्रत्येक राज्य/संघशासित प्रदेश से तीन विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। देश भर से प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई) अभ्यर्थियों के लिए पांच अतिरिक्त सीटें आरक्षित हैं।


आज है ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि
चयन ऑनलाइन पंजीकरण द्वारा किया जाएगा। तीन से 24 फरवरी 2020 तक ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चलेगी। ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने 8वीं कक्षा उत्तीर्ण की है तथा 9वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं (शैक्षणिक वर्ष 2019-20 में), वे इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। चयन मानदंड 8वीं कक्षा के शैक्षणिक निष्पादन एवं पाठ्य विषयेत्तर गतिविधियों के प्रदर्शन पर आधारित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed