फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ISRO will set up space technology cell in IIT Delhi with collaboration

अंतरिक्ष टेक्नॉलॉजी में सुपर पॉवर बनेगा भारत, आईआईटी और इसरो ने मिलाया हाथ

Fri, 01 Nov 2019 06:14 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 01 Nov 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
ISRO will set up space technology cell in IIT Delhi with collaboration
चंद्रयान 2 - फोटो : ISRO (file)

इसरो का मिशन चंद्रयान-2 अपेक्षा के अनुरूप भले ही सफल न हो पाया हो, लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों ने देश को अंतरिक्ष टेक्नॉलॉजी में अजेय बनाने की ठान ली है। इसके लिए देश के दो बड़े संगठनों ISRO और IIT Delhi ने साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है। योजना के मुताबिक आईआईटी के छात्र और वैज्ञानिक अंतरिक्ष में भारत की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए रिसर्च कार्य को अंजाम देंगे।

विज्ञापन


इसके लिए आईआईटी के दिल्ली कैंपस में एक अलग सेल की स्थापना की जाएगी। 'इसरो स्पेस टेक्नॉलॉजी सेल' के नाम से बनने वाले इस सेल में इसरो के वैज्ञानिक भी सहयोग करेंगे। इस सेल का आर्थिक भार इसरो वहन करेगा।

विज्ञापन

इसरो को दक्ष वैज्ञानिक मिलेंगे

आईआईटी, दिल्ली के निदेशक प्रो. वी. रामगोपाल राव ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि इस सेल में आईआईटी के छात्र काम करेंगे। इससे भविष्य में इसरो को तकनीकी रुप से दक्ष वैज्ञानिक मिल सकेंगे। इससे इसरो को भी लाभ होगा। साथ ही, छात्रों को भी एक अन्य बेहद रोमांचकारी क्षेत्र में काम करने का अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स के साथ भी कर रहा है काम

दरअसल, आईआईटी तकनीकी ज्ञान को जमीनी जरूरतों के हिसाब से ढालने के मिशन पर काम कर रहा है। यही कारण है कि वह विभिन्न शीर्ष संगठनों से मिलकर उनके क्षेत्र में आने वाली तकनीकी कठिनाइयों को समझकर उसका निदान पाने की कोशिशों में लगा है। आईआईटी इसके पहले भी ऑल इंडिया आयुर्विज्ञान संस्थान, आईसीएआर, एनआईआईटी और क्लेम्सन यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम कर रहा है।

50वां दीक्षांत समारोह शनिवार को

आईआईटी दिल्ली इस शनिवार को अपना 50वां दीक्षांत समारोह मना रहा है। इस कार्यक्रम में 1217 छात्रों को उनकी डिग्री और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा छात्र एमटेक (505) और शोध कार्य (331) से जुड़े हैं। इस अवसर पर डाक विभाग की तरफ से एक विशेष टिकट भी जारी किया जाएगा। इस समारोह में इसरो प्रमुख डॉ. के. सिवन प्रमुख अतिथि होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed