फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO successfully conducted the qualification test of Cryogenic Engine for Gaganyaan programme

इसरो: देश के पहले मानव अंतरिक्ष अभियान 'गगनयान' के लिए क्रायोजेनिक इंजिन का किया सफल परीक्षण

Wed, 12 Jan 2022 08:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगिरि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगिरि Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 12 Jan 2022 08:10 PM IST
सार

महत्वाकांक्षी गगनयान अभियान के लिए इसरो ने बुधवार को एक क्रायोजेनिक इंजिन का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

विज्ञापन
ISRO successfully conducted the qualification test of Cryogenic Engine for Gaganyaan programme
इसरो ने क्रायोजेनिक इंजिन का किया सफल परीक्षण - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए गगनयान कार्यक्रम के लिए क्रायोजेनिक इंजिन का सफल योग्यता परीक्षण किया। यह परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में स्थित इसरो के प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में 720 सेकंड की अवधि के लिए हुआ। गगनयान देश का पहला महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष अभियान है।

विज्ञापन


इसरो के मुताबिक, इंजन ने परीक्षण के मकसद को सफल साबित किया है। इंजन के पैरामीटर परीक्षण की पूरी अवधि के दौरान सभी पैरामीटर सही तरह से मेल खा रहे थे। लंबी अवधि का यह सफल परीक्षण मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम गगनयान के लिए एक प्रमुख मील का पत्थर है।
विज्ञापन

इसरो के मुताबिक, इसके अलावा इस क्रायोजेनिक इंजन को 1810 सेकेंड की कुल अवधि के चार और परीक्षणों से गुजरना होगा। इसके बाद गगनयान कार्यक्रम के लिए क्रायोजेनिक इंजन योग्यता को पूरा करने के लिए इंजन को दो छोटी अवधि के परीक्षणों के साथ ही एक लंबी अवधि के परीक्षण से भी गुजरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed