फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Isro successfully carried out a demonstration of restarting its Vikas liquid engine

ISRO: इसरो के खाते में जुड़ी एक और उपलब्धि, विकास लिक्विड इंजन को फिर से चालू करने में मिली सफलता

Sat, 18 Jan 2025 08:47 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 18 Jan 2025 08:47 AM IST
सार

ISRO:  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि उसने महेंद्रगिरि में प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में एक परीक्षण सुविधा में अपने विकास लिक्विड इंजन को फिर से चालू करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
Isro successfully carried out a demonstration of restarting its Vikas liquid engine
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन - फोटो : isro.gov.in

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि उसने महेंद्रगिरि में प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में एक परीक्षण सुविधा में अपने विकास लिक्विड इंजन को फिर से चालू करने में सफलता हासिल की है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि विकास इंजन एक कार्यशील इंजन है जो इसरो के प्रक्षेपण वाहनों के द्रव चरणों को शक्ति प्रदान करता है।
विज्ञापन

इसरो की ओर से जारी एक बयान के अनुसार यह परीक्षण 17 जनवरी को किया गया। यह चरणों की पुनर्प्राप्ति के वास्ते प्रौद्योगिकियों के विकास में मील का पत्थर है। विभिन्न परिस्थितियों में इंजन को पुनः चालू करने के लिए कई परीक्षण किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

इसरो ने कहा,‘इस परीक्षण में इंजन को 60 सेकंड के लिए चालू किया गया फिर इसे 120 सेकंड के लिए बंद किया गया, फिर पुनः चालू किया गया। परीक्षण के दौरान इंजन के सभी मानक सामान्य और अपेक्षा के अनुरूप थे। इससे पहले पिछले वर्ष दिसंबर में भी यह परीक्षण किया गया था। इसके अलावा, इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने शुक्रवार को इसरो के एलवीएम3 प्रक्षेपण यान के ‘कोर लिक्विड स्टेज’ (एल110) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed