फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO SpaDex Docking test of satellites video PM Modi congratulates space startup Digantara for Mission SCOT

अंतरिक्ष में सफलता: ISRO ने SpadeX मिशन के तहत डॉकिंग परीक्षण का वीडियो जारी किया; पीएम ने दिगंतरा को दी बधाई

Sat, 18 Jan 2025 04:10 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 18 Jan 2025 04:10 AM IST
सार

इसरो ने ‘स्पेडेक्स’ मिशन के तहत उपग्रहों के ऐतिहासिक ‘डॉकिंग’ परीक्षण का वीडियो जारी किया है। इससे इतर स्वदेशी अंतरिक्ष स्टार्टअप दिगंतरा को ‘मिशन एससीओटी’ की सफलता पर पीएम मोदी ने बधाई दी है।

विज्ञापन
ISRO SpaDex Docking test of satellites video PM Modi congratulates space startup Digantara for Mission SCOT
अंतरिक्ष में कामयाबी पर पीएम मोदी ने दी बधाई - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ‘स्पेडेक्स’ मिशन के तहत उपग्रहों के ऐतिहासिक ‘डॉकिंग’ परीक्षण का वीडियो जारी किया है। बता दें कि भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का केवल चौथा देश है। अंतरिक्ष जगत की ही एक अन्य अहम घटना में स्वदेशी अंतरिक्ष स्टार्टअप- दिगंतरा को 'मिशन एससीओटी' में सफलता मिली है। पीएम मोदी ने इसे महत्वपूर्ण योगदान बताया और टीम को बधाई दी।
विज्ञापन


बता दें कि देश के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियानों में शामिल स्पेडेक्स यानी स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट के तहत उपग्रहों की ऐतिहासिक ‘डॉकिंग’ को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। इसरो के मुताबिक ‘डॉकिंग’ के बाद एक ही वस्तु के रूप में दो उपग्रहों पर नियंत्रण स्थापित करने की प्रक्रिया भी सफल रही।
विज्ञापन


‘चेजर’ और ‘टारगेट’ नामक उपग्रहों की सफल ‘डॉकिंग’ के साथ ही भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। इसरो ने ‘एक्स’ पर वीडियो जारी कर बताया कि 16 जनवरी, 2025 की सुबह दो स्पेडेक्स उपग्रहों (एसडीएक्स-01 और एसडीएक्स-02) की डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अंतरिक्ष में ‘डॉकिंग’ प्रौद्योगिकी तब आवश्यक होती है जब सामान्य मिशन उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कई रॉकेट प्रक्षेपणों की आवश्यकता होती है। ‘डॉकिंग’ प्रयोग चंद्रयान-4, गगनयान, अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री उतारने सहित भविष्य में देश के महत्वाकांक्षी अभियानों के सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण है।

अंतरिक्ष जगत से जुड़ी एक अन्य अहम उपलब्धि में स्वदेशी स्टार्टअप दिगंतारा का ‘मिशन एससीओटी’ सफल रहा है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को मिशन की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अंतरिक्ष जागरूकता बढ़ाने की दिशा में बढ़ते भारतीय अंतरिक्ष उद्योग का एक महत्वपूर्ण योगदान है।


दिगंतारा ने कहा था कि उसके मिशन ने अपने ‘ग्राउंड स्टेशन’ से सफलतापूर्वक संपर्क स्थापित कर लिया है। कंपनी की सफलता पर  पीएम मोदी ने कहा, मिशन एससीओटी की सफलता अंतरिक्ष जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भारतीय अंतरिक्ष उद्योग का एक महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed