{"_id":"5df278178ebc3e87cf3e0ee6","slug":"isro-scientist-open-antenna-of-risat-2br1-satellite","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसरो वैज्ञानिकों ने रिसैट-2बीआर1 उपग्रह का एंटीना खोला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इसरो वैज्ञानिकों ने रिसैट-2बीआर1 उपग्रह का एंटीना खोला
Thu, 12 Dec 2019 11:06 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जानकारी दी कि रिसैट-2बीआर1 के अंदर मौजूद एंटीना को खोलने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। बुधवार को इसरो ने उपग्रह रिसैट-2बीआर1 को प्रक्षेपित किया था।
विज्ञापन
Today at 1400 hrs IST, Radial Rib Antenna of #RISAT2BR1 spacecraft was successfully deployed in-orbit. This complex technology involved unfurling & deployment of the 3.6 m antenna which was folded & stowed during launch. The deployment was completed in 9 mins 12 s. pic.twitter.com/YGu0TSO9dm
— ISRO (@isro) December 12, 2019विज्ञापन
इसरो ने ट्वीट किया है कि आज दो बजे रिसैट-2बीआर1 उपग्रह के रेडियल रिब एंटीना (छतरी आकार के) को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया गया। संगठन ने कहा कि यह जटिल प्रौद्योगिकी है, जिसमें 3.6 मीटर व्यास के एंटीना को खोला जाता है। एंटीना प्रक्षेपण के दौरान उपग्रह के अंदर बंद रहता है।
विज्ञापन
इसरो के मुताबिक एंटीना को खोलने के मिशन को नौ मिनट 12 सेकेंड में पूरा किया गया। बता दें कि बुधवार को इसरो ने नौ विदेशी उपग्रह के साथ रिसैट-2बीआर1 को पीएसएलवी-सी48 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया था। यह पीएसएलवी का 50वां मिशन था। रिसैट-2बीआर1 भारत का रडार मानचित्रण आधारित भू निगरानी उपग्रह है। जिसका इस्तेमाल कृषि, वन और आपदा प्रबंधन के साथ-साथ सैन्य जरूरतों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।