फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO's preparations for Gaganyaan intensified, crew module of propulsion system sent to Sri Harikota

ISRO: गगनयान को लेकर इसरो की तैयारी तेज, श्री हरिकोटा भेजा गया प्रोपल्शन सिस्टम का क्रू मॉड्यूल

Wed, 22 Jan 2025 03:45 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Wed, 22 Jan 2025 03:45 PM IST
सार

इसरो ने कहा कि 21 जनवरी 2025 को इसरो के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (एलपीएससी) ने लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम को पूरा करने के बाद गगनयान (जी1) के पहले मानवरहित मिशन के लिए क्रू मॉड्यूल को रवाना किया। अधिकारियों ने बताया कि एलपीएससी बंगलूरू ने मॉड्यूल को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा भेज दिया है।

विज्ञापन
ISRO's preparations for Gaganyaan intensified, crew module of propulsion system sent to Sri Harikota
इसरो - फोटो : एक्स

विस्तार

गगनयान को लेकर इसरो ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। इसरो  के लिक्विड प्रोपल्शन केंद्र बंगलूरू ने गगनयान के लिए विकास लिक्विड इंजन को चालू करने के बाद क्रू मॉड्यूल को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्री हरिकोटा भेजा गया है। 

विज्ञापन


इसरो ने कहा कि 21 जनवरी 2025 को इसरो के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (एलपीएससी) ने लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम को पूरा करने के बाद गगनयान (जी1) के पहले मानवरहित मिशन के लिए क्रू मॉड्यूल को रवाना किया। अधिकारियों ने बताया कि एलपीएससी बंगलूरू ने मॉड्यूल को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा भेज दिया है।
विज्ञापन


अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि क्रू मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम (सीएमपीएस) एक द्वि-प्रणोदक आधारित प्रतिक्रिया नियंत्रण प्रणाली (आरसीएस) है। इसका उद्देश्य क्रू मॉड्यूल के पिच, यॉ और रोल नामक तीन अक्षों पर सटीक नियंत्रण करना है। इसरो ने कहा कि इस प्रणाली में 12 100एन थ्रस्टर्स, उच्च दबाव गैस बोतलों के साथ दबाव प्रणाली और संबंधित द्रव नियंत्रण घटकों के साथ प्रोपल्शन फीड सिस्टम का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसरो के अधिकारियों ने बताया कि 100 एन थ्रस्टर्स रॉकेट मोटर्स हैं, जिनका उपयोग अंतरिक्ष यान में प्रोपल्शन के लिए किया जाता है। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) द्वारा डिजाइन किया गया क्रू मॉड्यूल अपराइटिंग सिस्टम (सीएमयूएस) भी एलपीएससी के मॉड्यूल में जोड़ा गया।

एजेंसी ने यह भी बताया कि क्रू मॉड्यूल को ऑर्बिटल मॉड्यूल के एकीकरण के अंतिम चरण के लिए यूआर राव सैटेलाइट सेंटर बंगलूरू भेजे जाने से पहले विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) में एवियोनिक्स पैकेज असेंबली, इलेक्ट्रिकल हार्नेसिंग और जांच सहित आगे के एकीकरण कार्यों से भी गुजरना होगा।


क्या है गगनयान मिशन
गगनयान देश का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है। भारत का लक्ष्य 2025 तक 400 किमी. ऊपर अंतरिक्ष यात्री भेजने का है। गगनयान मिशन तीन दिवसीय है। इसरो के अनुसार गगनयान परियोजना में तीन सदस्यों के एक दल को तीन दिन के मिशन के लिए 400 किमी. की कक्षा में लॉन्च करके और भारतीय समुद्री जल में उतरा जाएगा। इसके बाद उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाकर मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करने की परिकल्पना की गई है। इसे लेकर इसरो तेजी से तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed