{"_id":"63874f528552881c79165134","slug":"isro-india-latest-earth-observation-satellite-starts-serving-images","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISRO: इसरो के नए सैटेलाइट ने भेजीं तस्वीरें, हिमालय से गुजरात का कच्छ तक आया नजर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ISRO: इसरो के नए सैटेलाइट ने भेजीं तस्वीरें, हिमालय से गुजरात का कच्छ तक आया नजर
Wed, 30 Nov 2022 06:10 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, बेंगलुरु
पीटीआई, बेंगलुरु
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 30 Nov 2022 06:10 PM IST
सार
सैटेलाइट ने 29 नवंबर को पहली तस्वीर ली। वहीं अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-06 (EOS-06) ने हिमालय क्षेत्र, गुजरात के कच्छ क्षेत्र और अरब सागर को कवर करते हुए तस्वीरें ली हैं।
विज्ञापन
इसरो के नए सैटेलाइट ने भेजना शुरू कीं तस्वीरें
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
26 नवंबर को लॉन्च किए गए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठ (इसरो) के अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-06 ने तस्वीरें भेजना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को तस्वीरों को जारी किया। वहीं तस्वीर में गुजरात का भुज और अहमदाबाद क्षेत्र मार्क करके दिखाया गया है।
विज्ञापन
इसरो ने अपने बेंगलुरु मुख्यालय में सैटेलाइट द्वारा ली गई तस्वीरों को ट्विटर पर साझा किया। सैटेलाइट ने 29 नवंबर को पहली तस्वीर ली। वहीं अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-06 (EOS-06) ने हिमालय क्षेत्र, गुजरात के कच्छ क्षेत्र और अरब सागर को कवर करते हुए तस्वीरें ली हैं।
विज्ञापन
इसरो ने बयान जारी कर कहा कि तस्वीरें ओशन कलर मॉनिटर (OCM) और सी सरफेस टेम्परेचर मॉनिटर (SSTM) सेंसर (ऑन बोर्ड EOS-06) द्वारा लिए जाते हैं। आगे कहा कि छवियों को इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ, सैटेलाइट सेंटर के निदेशक एम शंकरन और एनआरएससी के निदेशक प्रकाश चौहान की उपस्थिति में जारी किया गया।
विज्ञापन