फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO & ESA agree to cooperate on astronaut training, mission implementation

Space: ISRO-ESA के बीच बड़ा समझौता, अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण पर मिलकर सहयोग करेंगी दोनों एजेंसियां

Sat, 21 Dec 2024 04:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 21 Dec 2024 04:28 PM IST
सार

Space: इसरो और ईएसए अंतरिक्ष यात्रा के लिए यात्री प्रशिक्षण, प्रयोगों का विकास और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर मिलकर काम करेंगी। इसके अलावा, दोनों के बीच मानव और जैव चिकित्सा अनुसंधान प्रयोगों का क्रियान्वयन और अंतरिक्ष में किए जाने वाले शोध पर भी सहयोग किया जाएगा।



 

विज्ञापन
ISRO & ESA agree to cooperate on astronaut training, mission implementation
एस सोमनाथ, जोसफ एशबैचर - फोटो : एक्स/इसरो

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि उसने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण, मिशन क्रियान्वयन और अनुसंधान प्रयोगों से जुड़ी गतिविधियों पर सहयोग किया जाएगा। समझौते पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ और ईएसए के निदेशक जोसफ एशबैचर ने हस्ताक्षर किए। 

विज्ञापन


इसरो ने एक बयान में कहा, इस समझौते के तहत दोनों एजेंसियां मानव अन्वेषण और अनुसंधान में सहयोग करेंगी। खासकर अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण, प्रयोग, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर ईएसए की सुविधाओं का उपयोग, मानव और जैव चिकित्सा अनुसंधान प्रयोगों का क्रियान्वयन, साथ ही शिक्षा और जन जागरूकता की गतिविधियों पर मिलकर काम किया जाएगा। 
विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया कि एक्सिओम-4 मिशन में इसरो के गगनयात्री और ईएसए के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। इस मिशन में भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा किए गए कुछ अन्वेषण का प्रयोग अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसरो ने तैयार किया मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए रोडमैप: सोमनाथ
इस मौके पर सोमनाथ ने कहा कि इसरो ने मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए एक रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत भारत अपने स्वदेशी अंतरिक्ष स्टेशन बीएएस (भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन) भी बनाने जा रहा है और इससे ईएसए के साथ सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।


समझौते से मजबूत होगा दोनों एजेंसियों के बीच सहयोग: एशबैचनर
वहीं, ईएसए के प्रमुख एशबैचनर ने इस समझौते को दोनों एजेंसियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया और इसरो की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस समझौते से दोनों के बीच सहयोग और मजबूत होगा। इसरो और ईएसए के प्रमुखों ने एक्सिओम-4 मिशन के लिए साझा कामों की प्रगति पर भी संतोष जताया। उन्होंने भविष्य के मानव अंतरिक्ष मिशन के क्षेत्र में निरंतर सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed