फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO chief S Somanath says LVM3 rocket suited for Gaganyaan, it performed very well

ISRO: एक साथ 36 सैटेलाइट लॉन्च से उत्साहित इसरो प्रमुख, बोले- LVM3 रॉकेट गगनयान के लिए अनुकूल

Sun, 26 Mar 2023 05:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 26 Mar 2023 05:10 PM IST
सार

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि इस रॉकेट (LVM3-M3) में S200 मोटर्स भी हैं जिन्हें बढ़े हुए मार्जिन और विशेषताओं के साथ डिज़ाइन किया गया है। यह गगनयान कॉन्फ़िगरेशन के अनुकूल हैं। 

विज्ञापन
ISRO chief  S Somanath  says LVM3 rocket suited for Gaganyaan, it performed very well
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ - फोटो : विकीपीडिया

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को एक और इतिहास रचा। आज सुबह नौ बजे इसरो के LVM3 रॉकेट ने ब्रिटिश कंपनी वनवेब के 36 उपग्रहों को लेकर उड़ान भरी। सफलतापूर्वक एक साथ 36 उपग्रह लॉन्च करने  के पीछे इसरो प्रमुख ने LVM3 रॉकेट को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा है कि LVM3 रॉकेट गगनयान के लिए अनुकूल है। इसने अभी तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। गौरतलब है कि LVM3 रॉकेट (पूर्व में जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल Mk III), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का अब तक का सबसे भारी लॉन्च वाहन है। 

विज्ञापन


LVM3-M3 गगनयान के अनुकूल
इस सफलता को हासिल करने के बाद मिशन कंट्रोल सेंटर में वैज्ञानिकों को संबोधित करते इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि LVM3 रॉकेट में गगनयान मिशन के लिए जरूरी लॉन्चरों की तरह ही S200 मोटर्स लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि इस रॉकेट (LVM3-M3) में S200 मोटर्स भी हैं जिन्हें बढ़े हुए मार्जिन और विशेषताओं के साथ डिज़ाइन किया गया है। यह गगनयान कॉन्फ़िगरेशन के अनुकूल हैं। इसरो प्रमुख ने कहा हमें खुशी है कि इसने इस मिशन में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।  
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इस रॉकेट में और भी कई सुधार किए गए हैं, जिनका उद्देश्य इसे अन्य चरणों और प्रणालियों में भी मानव-रेटेड बनाना है। मैं गगनयान मिशन की दिशा में भी हो रही प्रगति को देखकर बहुत खुश हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 की चौथी तिमाही में लॉन्च हो सकता है चंद्रयान -3 मिशन 
गौरतलब है कि इसरो ने अगले साल जून में चंद्रयान -3 मिशन को चंद्रमा पर लॉन्च करने की योजना बनाई है। इसके तहत गगनयान मिशन में तीन सदस्यों के एक दल को तीन दिवसीय मिशन के लिए 400 किमी की कक्षा में भेजा जाएगा। इस मिशन को 2024 की चौथी तिमाही में लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया है।

भविष्य के मिशनों के बारे में इसरो प्रमुख ने दी जानकारी
भविष्य के मिशनों के बारे में बोलते हुए इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक अप्रैल में एक ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान के व्यावसायिक प्रक्षेपण की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही अगले लॉन्च अभियान के लिए तैयार हो रहे हैं। इसलिए, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा बाद के लॉन्च मिशन के लिए काफी काम करने वाला है।


केंद्र का जताया आभार
 इस दौरान इसरो प्रमुख ने केंद्र सरकार का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं हमारे प्रधान मंत्री (नरेंद्र मोदी) और साथ ही सरकार को लॉन्च व्हीकल को वाणिज्यिक लॉन्च के लिए उपलब्ध कराने में हमारा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने बताया कि यह बहुत ही कम समय (72 दिन) की सूचना पर उपल्ब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि रविवार के मिशन को मिली मंजूरी से वैज्ञानिकों का विश्वास बढ़ा है, क्योंकि जीएसएलवी एमके III रॉकेट गगनयान मिशन में भी उड़ान भरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed