फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   isro chandrayaan 4 launch in two phases bring samples from lunar important for human mission

Chandrayaan-4: इसरो दो चरणों में लॉन्च करेगा चंद्रयान-4 मिशन, मानव मिशन की सफलता के लिए बेहद अहम

Wed, 06 Mar 2024 01:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 06 Mar 2024 01:53 PM IST
सार

चंद्रयान-4 में चंद्रयान-3 मिशन की तरह लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल तो होंगे ही, इनके साथ ही दो अतिरिक्त मॉड्यूल भी होंगे। यही दो मॉड्यूल चांद की सतह से वहां की मिट्टी और पत्थर लेकर धरती पर वापस लौटेंगे। 

विज्ञापन
isro chandrayaan 4 launch in two phases bring samples from lunar important for human mission
चंद्रयान - फोटो : ISRO

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद अब चंद्रयान-4 मिशन की तैयारी कर रहा है। खास बात ये है कि चंद्रयान-4 मिशन दो चरणों में लॉन्च किया जाएगा और चांद पर मानव मिशन भेजने के लिहाज से यह बेहद अहम होगा। चंद्रयान-4 मिशन न सिर्फ चांद की जमीन पर लैंड करेगा, बल्कि वहां से कुछ सैंपल लेकर धरती पर वापस भी लौटेगा। 
विज्ञापन


चांद से सैंपल लेकर आएगा चंद्रयान 4
इसरो चीफ एस सोमनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि चंद्रयान-4 मिशन में पांच स्पेसक्राफ्ट मॉड्यूल शामिल किए जाएंगे। साथ ही इसे दो रॉकेट की मदद से दो चरणों में लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-4 में चंद्रयान-3 मिशन की तरह लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल तो होंगे ही, इनके साथ ही दो अतिरिक्त मॉड्यूल भी होंगे। यही दो मॉड्यूल चांद की सतह से वहां की मिट्टी और पत्थर लेकर धरती पर वापस लौटेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

(इमेज सोर्स- इसरो)

चंद्रयान-4 मिशन के तहत जो पांच मॉड्यूल अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे, उनमें जो मॉड्यूल भेजे जाएंगे उनका विवरण नीचे दिया गया है-

प्रोपल्शन मॉड्यूलः चंद्रयान-3 मिशन की तरह प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रयान-4 को चांद की कक्षा में लेकर जाएगा।

डिसेंडर मॉड्यूलः यह मॉड्यूल चांद की सतह पर लैंड करेगा, जैसे चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर ने चांद पर लैंडिंग की थी। 

असेंडर मॉड्यूलः चांद की सतह से सैंपल इकट्ठे करके असेंडर मॉड्यूल ही लैंडर से अलग होगा। 

ट्रांसफर मॉड्यूलः  यह मॉड्यूल चांद की सतह से असेंडर मॉड्यूल को लेकर चांद की कक्षा से बाहर आएगा।

रि-एंट्री मॉड्यूलः यही मॉड्यूल चांद की सतह से लिए गए सैंपल को धरती पर वापस लेकर आएगा। 

चंद्रयान-4 मिशन में इसरो अपने एलवीएम-3 और पीएसएलवी दोनों रॉकेट का इस्तेमाल करेगा। पहले एलवीएम-3 लॉन्च व्हीकल प्रोपल्शन मॉड्यूल, डिसेंडर मॉड्यूल और असेंडर मॉड्यूल को लेकर उड़ान भरेगा। इसके बाद ट्रांसफर मॉड्यूल और रि-एंट्री मॉड्यूल को लेकर पीएसएलवी लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन को लेकर इसरो आने वाले दिनों में और ज्यादा जानकारी देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed