फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Isro chairman s somnath says 2024 will be gaganyaan year will launch twelve mission

ISRO: 'गगनयान की तैयारियों का साल रहेगा 2024', इसरो चीफ बोले- इस साल 12 मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य

Mon, 01 Jan 2024 12:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 01 Jan 2024 12:56 PM IST
सार

इसरो चीफ ने कहा कि इस साल (2024) में हमने कम से कम 12 मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य तय किया है। हार्डवेयर की उपलब्धता के आधार पर ये संख्या बढ़ भी सकती है। 

विज्ञापन
Isro chairman s somnath says 2024 will be gaganyaan year will launch twelve mission
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) के चेयरमैन एस सोमनाथ ने बताया कि साल 2024 गगनयान मिशन की तैयारियों का साल होगा। इसके अलावा इस साल इसरो ने 12-14 मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है।  पीएसएलवी-सी58 एक्सपोसैट मिशन के सफल लॉन्च के बाद मीडिया से बात करते हुए एस सोमनाथ ने ये बातें कही। 
विज्ञापन


'गगनयान मिशन की तैयारियों का साल रहेगा 2024'
एस सोमनाथ ने कहा कि 2024 गगनयान की तैयारियों का साल रहेगा। इसके साथ ही हम हेलीकॉप्टर से ड्रॉप टेस्ट भी करेंगे, जिसमें पैराशूट सिस्टम की जांच की जाएगी। इसी तरह के कई ड्रॉप टेस्ट किए जाएंगे। इनके अलावा कई वैल्यूएशन परीक्षण भी किए जाएंगे। साथ ही हम इस साल जीएसएलवी को भी लॉन्च करेंगे। इसरो चीफ ने कहा कि इस साल (2024) में हमने कम से कम 12 मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य तय किया है। हार्डवेयर की उपलब्धता के आधार पर ये संख्या बढ़ भी सकती है। 
विज्ञापन


एक्सपोसैट सैटेलाइट मिशन के बारे में बात करते हुए एस सोमनाथ ने कहा 'यह एक खास मिशन है क्योंकि एक्सरे पोलरिमेट्री एक विशेष वैज्ञानिक क्षमता है, जिसे हमने खुद विकसित किया है। हम चाहते हैं कि ऐसे 100 वैज्ञानिक तैयार किए जाएं जो यह समझ सकें और फिर ब्लैक होल के बारे में हमारी जानकारी को बढ़ा सकें। सोमनाथ ने बताया कि आदित्य एल1 6 जनवरी को एल1 पॉइंट पर पहुंच जाएगा और उसके बाद हम अंतिम मनूवर करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या है गगनयान मिशन
बता दें कि गगनयान मिशन के तहत इसरो इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है। इस मिशन के तहत तीन लोगों की टीम को अंतरिक्ष में पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा जाएगा और फिर उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस उतारा जाएगा। साल 2025 में इस मिशन को लॉन्च करने का लक्ष्य है। पहले यह मिशन साल 2022 में ही लॉन्च होना था लेकिन कोरोना महामारी और मिशन की जटिलताओं के चलते इसमें देरी हो गई। इसरो का गगनयान मिशन अगर सफल रहा तो ऐसा करने वाला भारत, अमेरिका, चीन और सोवियत संघ के बाद चौथा देश बन जाएगा। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed