{"_id":"595c83d34f1c1b1b4a8b492a","slug":"israeli-press-is-reporting-on-narendra-modi-s-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब नेतन्याहू ने पीएम को लगाया गले तो इजरायली मीडिया हुई मोदी की मुरीद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जब नेतन्याहू ने पीएम को लगाया गले तो इजरायली मीडिया हुई मोदी की मुरीद
amarujala.com- presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय इजरायल दौरे पर मंगलवार को वहां पहुंचे हैं। इजरायल यात्रा पर पहुंचने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी के पहुंचते ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका गले लगाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी से एक-दो नहीं बल्कि तीन बार गले मिले। तेल-अवीव एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मोदी का स्वागत करते हुए कहा, 'स्वागत है मेरे दोस्त'। बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने भाषण में कहा कि इजरायल 70 साल से इस घड़ी का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान मोदी का इजरायली दौरा वहां की मीडिया में छाया हुआ है। इजराइल की यात्रा करने वाले पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह इजरायल और भारत के लिए सम्मान की बात है। वहीं इजरायली मीडिया पीएम के इस दौर पर पीएम मोदी को आने वाले समय का सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री बता रही है। इजरायल मीडिया मोदी यात्रा को बड़ी प्रमुखता के साथ कवर कर रहा है।
विज्ञापन
इजरायल पहुंचे पीएम मोदी को जेरूशेलम में ले जाया गया, जहां उन्होंने पीड़ितों की स्मृति का सम्मान किया। मोदी ने वहां आतंकवाद के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि जो लोग मानवता और सभ्य मूल्यों पर विश्वास करते हैं, उन्हें एक साथ मिलना चाहिए और हर कीमत पर इसका बचाव करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि हमें आतंकवाद, कट्टरपंथ और हिंसा की बुराइयों का विरोध करना चाहिए। मोदी ने नेतन्याहू के साथ आधुनिक यहूदी धर्म के संस्थापक थियोडोर हर्जल को सम्मान देने के लिए जेरूशेलम का दौरा किया। यहां उन्हें फूलों की खेती के लिए इस्तेमाल की जा रही अत्याधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। वहीं इजरायल ने पीएम नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक फूल का नाम उनके नाम पर रखा है।