{"_id":"582cdf674f1c1b563690016c","slug":"israeli-president-at-the-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइली राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने पत्नी संग किया मोहब्बत की निशानी का दीदार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इस्राइली राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने पत्नी संग किया मोहब्बत की निशानी का दीदार
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 17 Nov 2016 06:07 AM IST
विज्ञापन
इस्राइली राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में मुहब्बत की निशानी ताजमहल का इस्राइली राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने पत्नी निकेमा रिवलिन के साथ दीदार किया। अरबी भाषा के जानकार राष्ट्रपति रूवेन ने पत्नी के साथ प्रसिद्ध डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाए और करीब 75 मिनट का वक्त बिताया। एएसआई की विजिटर बुक में उन्होंने ताजमहल के साए तले मिले असीम आनंद को शब्दों में बयां किया। वीवीआईपी विजिट के कारण ताजमहल तीन घंटे तक आम पर्यटकों के लिए बंद रहा। सैलानियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
एयर इंडिया के विशेष विमान से इस्राइल के राष्ट्रपति सुबह 10 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनकी अगवानी मेयर इंद्रजीत आर्य ने की। एयरफोर्स परिसर में कार्यक्रम के बाद वह पत्नी निकेमा के साथ पूर्वाह्न 11:30 बजे ताजमहल पहुंचे और करीब सवा घंटे तक रहे। गाइड ने उन्हें हिब्रू की जगह अंग्रेजी में ताज के बारे में बताया। मुख्य गुंबद पर अरबी में लिखी आयतों को राष्ट्रपति ने न केवल पढ़ा, बल्कि शाहजहां की कब्र पर लिखे गए संदेश को भी समझा। उनकी पत्नी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने से उन्हें व्हीलचेयर पर सेंट्रल टैंक तक ले जाया गया। ताजमहल में रिवलिन का स्वागत एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम ने किया।
विज्ञापन
ताज तीन घंटे रहा बंद, सैलानी परेशान
वीआईपी विजिट के कारण ताजमहल सुबह 9:40 से 12:45 बजे तक आम सैलानियों के लिए बंद रहा। ताज की तीनों टिकट विंडो सुबह 9:40 पर बंद कर दी गईं। इससे शताब्दी, ताज एक्सप्रेस और गतिमान एक्सप्रेस से आने वाले पर्यटकों को ताज के दीदार के लिए दोपहर एक बजे तक इंतजार करना पड़ा। पश्चिमी गेट पर सबसे ज्यादा भीड़ रही और गेट खुलने के बाद लोगों को नियंत्रित करने में सीआईएसएफ के पसीने छूट गए।
विज्ञापन