फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israeli PM Benjamin Netanyahu is ready to gift jeep to PM Modi

इस्राइली प्रधानमंत्री ने जान ली 'मन की बात', मोदी के लिए ला रहे 'खास' गिफ्ट

Thu, 04 Jan 2018 09:26 PM IST
एजेंसी/ येरुशलम
एजेंसी/ येरुशलम Updated Thu, 04 Jan 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
Israeli PM Benjamin Netanyahu is ready to gift jeep to PM Modi

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 14 जनवरी से शुरू हो रही अपनी भारत यात्रा के दौरान दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खास तोहफा देंगे। यहां सूत्रों के मुताबिक नेतन्याहू खारे पानी को पीने लायक शुद्ध पीने योग्य बनाने वाले गल-मोबाइल जीप देंगे।

विज्ञापन


पिछले साल जुलाई में अपनी इस्राइल यात्रा के दौरान मोदी ने नेतन्याहू के साथ इस ‘बुग्गी’ जीप में बैठकर भूमध्य सागर के तट की सैर की थी। उन्होंने खारे पानी को पीने लायक बनाने का नमूना भी देखा था। 
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि नेतन्याहू अब यही जीप मोदी को तोहफे में देने जा रहे हैं। नेतन्याहू अपने चार दिवसीय भारतीय दौरे की तैयारियों में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि जीप वास्तव में भारत के लिए रवाना भी हो चुकी है। इस्राइली प्रधानमंत्री द्वारा मोदी को तोहफे में दिए जाने के लिए समय पर पहुंच जाएगी। बताया जा रहा है कि जीप की कीमत करीब 3.9 लाख शेकेल्स यानी करीब 70 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed