फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israel will appoint a Water specialist at its Embassy in India special ambassador for Northeast too soon

इस्राइल जनवरी तक भारत में ‘वॉटर अटैची’ भेजेगा, पूर्वोत्तर के लिए विशेष राजदूत भी जल्द

Tue, 20 Oct 2020 02:38 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Oct 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Israel will appoint a Water specialist at its Embassy in India special ambassador for Northeast too soon
Israel Ambassador Ron Malka - फोटो : Embassy of Israel in India

इस्राइल भारत स्थित अपने दूतावास में अगले साल जनवरी से एक ‘वॉटर अटैची’ नियुक्त करेगा। यह भारत में जल प्रबंधन और कृषि क्षेत्र में इस्राइली सहयोग बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेगा। भारत में इस्राइल के राजदूत रॉन मालका ने बताया कि इसके साथ ही बहुत जल्द पूर्वोत्तर राज्यों के लिए विशेष राजदूत भी नामित किया जाएगा ताकि इस क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन


मालका ने बताया कि पहली बार इस्राइल ‘वॉटर अटैची’ नियुक्त करने जा रहा है। यह ‘एग्रीकल्चर अटैची’ के साथ मिलकर जल व कृषि क्षेत्र में भारत-इस्राइल का सहयोग बढ़ाने के लिए उत्कृष्टता केंद्रों की निगरानी करेंगे। ये तकनीक का इस्तेमाल कर भारत के जल प्रबंधन और कृषि क्षेत्र में योगदान करेंगे।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि देश भर में 29 उत्कृष्टता केंद्र काम कर रहे हैं, जिनमें करीब डेढ़ लाख किसानों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मालका ने कहा कि भारत और इस्राइल के बीच जल प्रबंधन को लेकर सामरिक भागीदारी है। यह हमारे संबंधों का प्रमुख स्तंभ है। हम समझते हैं कि कोविड के बाद जल प्रबंधन एक बड़ी चुनौती होने वाली है इसलिए हमने सहयोग बढ़ाने के लिए वॉटर अटैची नियुक्त करने का फैसला किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed