फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israel US Tension Prez Herzog Blunt Message Self-Respect Is Not for Sale No Decisions Under External Pressure

पश्चिम एशिया तनाव: राष्ट्रपति हर्जोग की दो टूक- इस्राइल का आत्मसम्मान नहीं बिकेगा, बाहरी दबाव में फैसले नहीं

Sat, 14 Mar 2026 12:08 AM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Sat, 14 Mar 2026 12:08 AM IST
सार

इस्राइल के राष्ट्रपति ने पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सख्त तेवर अपनाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस्राइल का आत्मसम्मान नहीं बिकेगा, कोई भी फैसला बाहरी दबाव में नहीं होगा। राष्ट्रपति हर्जोग का ये बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि भ्रष्टाचार के मामलों में प्रधानमंत्री नेतन्याहू की माफी पर रार हो रही है। हर्जोग की सख्त टिप्पणी ट्रंप की बयानबाजी के बीच आई है।

विज्ञापन
Israel US Tension Prez Herzog Blunt Message Self-Respect Is Not for Sale No Decisions Under External Pressure
आइजैक हर्जोग (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भ्रष्टाचार के मामले में माफी देने के मुद्दे पर ट्रंप की ओर से की गई कमजोर और दयनीय जैसी टिप्पणियों पर हर्जोग ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्राइल की गरिमा, स्वतंत्रता और संप्रभुता किसी के हाथों बिकाऊ नहीं है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एक दौरे के दौरान हर्जोग ने कहा कि यह हमला केवल मुझ पर नहीं, बल्कि इस्राइल की शासन व्यवस्था और संप्रभुता के प्रतीकों पर है। मैं अपने निजी सम्मान के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र के गौरव के लिए खड़ा हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि वे माफी की अर्जी पर पूरी तरह स्वतंत्र होकर, बिना किसी बाहरी दबाव या शोर के विचार करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ट्रंप के बयानों का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को अपने मन की बात कहने का अधिकार है। हालांकि, उन्होंने खुद भी राष्ट्रपति हर्जोग से इस कानूनी सर्कस को खत्म करने की अपील की, ताकि वे युद्ध और क्षेत्रीय कूटनीति पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्याय मंत्रालय ने माफी का किया है विरोध
उल्लेखनीय है कि इस्राइली न्याय मंत्रालय ने इस माफी का विरोध किया है। मंत्रालय के अनुसार जब तक नेतन्याहू दोष स्वीकार नहीं करते या पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक माफी देना अनुचित होगा। अब सबकी नजरें राष्ट्रपति हर्जोग के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed