{"_id":"65a3dd5feca7aa9ff4086fe6","slug":"israel-mass-rally-in-tel-aviv-demanding-the-release-of-hostages-netanyahu-every-possible-effort-is-underway-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: बंधकों की रिहाई की मांग को लेकर तेल अवीव में जुटे लोग, नेतन्याहू बोले- सभी को बचाने की हो रही कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Israel: बंधकों की रिहाई की मांग को लेकर तेल अवीव में जुटे लोग, नेतन्याहू बोले- सभी को बचाने की हो रही कोशिश
Sun, 14 Jan 2024 06:41 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 14 Jan 2024 06:41 PM IST
सार
इस्राइल-हमास में बनाए गए बंधकों की रिहाई की मांग को लेकर तेल अवीव में बड़ी संख्या में लोग जुटे, इस दौरान लोगों ने सरकार से बंधकों की रिहाई करवाने की मांग की। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि सभी को बचाने की कोशिश जारी।
विज्ञापन
बंधकों की रिहाई की मांग को लेकर इकट्ठा हुए लोग
- फोटो : ANI
विस्तार
गाजा स्थित आतंकी समूह हमास ने पिछले साल सात अक्तूबर को इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे थे। जिसके बाद हमास के विद्रोहियों ने गाजा से सटी इस्राइली फेंसिंग को तोड़ इस्राइल के शहरों में जा घुसे थे। इस दौरान हमास के आतंकियों ने जमकर खूनी खेल खेला, साथ ही कई नागरिकों को बड़ी संख्या में बंधक बनाया गया था। इन बंधकों को गाजा के हमास के ठिकानों में ले जाया गया। गौरतलब है कि 240 इस्राइली नागरिकों बंधक बनाया गया था। गाजा में मौजूद बंधकों की रिहाई की मांग को लेकर 'होस्टेज स्कवायर' में एक लाख से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए।
फ्रांस के राष्ट्रपति बोले- हर हाल में बचाएंगे
गाजा में अभी भी मौजूद 132 बंधकों के परिवारजनों ने सरकार की कार्रवाई पर निराशा जताते हुए कहा कि सरकार से अब हमें उम्मीद कम लग रही हैं। रैली की शुरुआती घंटों के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इस्राइल में अमेरिकी राजदूत जैक ल्यू ने भीड़ को संबोधित किया। मैक्रों ने फ्रांसीसी नागरिकता वाले बंधकों का नाम लेते हुए उन्हें रिहा कराने का वादा किया है। वहीं इस्राइल में मौजूद अमेरिकी राजदूत जैक ल्यू ने बंधकों को घर वापस लाने की अमेरिकी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
सभी को बचाने की हरसंभव कोशिश- नेतन्याहू
शनिवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि सभी बंधकों को रिहा करवाने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। आलोचकों ने कहा कि सरकार को अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर कीमत को चुकाना चाहिए। गौरतलब है कि रविवार को पता बंधकों के परिवारजनों ने चौक पर बैठक आयोजित करने का आह्वान किया है। आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हरजी हलेवी ने कहा कि बंधकों की वापसी के लिए सैन्य दबाव महत्वपूर्ण था, उन्होंने उन्हें वापस लाने के लिए इस्राइली रक्षा बलों द्वारा चल रहे प्रयासों पर जोर दिया है।