फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Israel Hamas war Chidambaram says world must unite to stop violence in Middle East

Gaza War: चिदंबरम ने युद्ध के लिए हमास को बताया जिम्मेदार, कहा- तत्काल हिंसा रोकने के लिए वैश्विक पहल की जरूरत

Fri, 13 Oct 2023 03:20 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 13 Oct 2023 03:20 AM IST
सार

चिदंबरम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस्राइल-हमास युद्ध तेज होने और दोनों पक्षों से अधिक मौतें होने का खतरा है। दुनिया को एक साथ आना चाहिए और मध्य पूर्व में हिंसा को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
 

विज्ञापन
Israel Hamas war Chidambaram says world must unite to stop violence in Middle East
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने इस्राइल पर हमास के आतंकवादी हमले को गाजा युद्ध के लिए जिम्मेदार बताया है। हालांकि, उनका कहना है कि दोनों तरफ से तत्काल हिंसा को रोकने के लिए वैश्विक स्तर पर पहल करने की जरूरत है और उनकी पार्टी यानी कांग्रेस ने भी यही दृष्टिकोण अपनाया है।

विज्ञापन


चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस्राइल और हमास के बीच युद्ध तेज होने और दोनों पक्षों से अधिक मौतें होने का खतरा है। उन्होंने कहा, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस युद्ध का कारण हमास का आतंकवादी हमला है। इसके लिए हमास को दुनिया भर में निंदा झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि गाजा पट्टी पर इस्राइल की ओर से की गई व्यापक जवाबी कार्रवाई से हिंसा बढ़ गई है। सैनिकों के अलावा महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों नागरिक मारे गए हैं। हिंसा से कोई हल नहीं निकलने वाला है और यह निश्चित रूप से इस्राइल और गाजा के शासकों के बीच दशकों पुरानी दुश्मनी का समाधान नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




चिदंबरम ने कहा कि तत्काल हिंसा को रोकने पर काम होना चाहिए। हिंसा और हत्याओं को रोकने के पक्ष में ही कांग्रेस ने एक बयान जारी किया और एक प्रस्ताव अपनाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि दुनिया को एक साथ आना चाहिए और मध्य पूर्व में हिंसा को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।


फलस्तीनियों के अधिकारों का समर्थन
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच, हाल ही में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने प्रस्ताव पारित कर तत्काल युद्धविराम समेत सभी मुद्दों पर बातचीत का आह्वान किया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि सीडब्ल्यूसी हमेशा की तरह भूमि, स्वशासन और गरिमा के साथ जीने के फलस्तीनियों के अधिकारों को अपना समर्थन दोहराती है।

भाजपा ने बोला था हमला
फलस्तीनियों का समर्थन करने और युद्धविराम के आह्वान करने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला था और पार्टी पर आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने एक्स पर पोस्ट में पूछा कि कांग्रेस देश के नागरिकों की रक्षा कैसे करेगी, जब वह खुले तौर पर हिंसा के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फिर से आतंकी संगठनों और आतंकवाद का समर्थन कर रही है, जबकि इस्राइल में निर्दोष नागरिक गोलियों से अपनी जान गंवा रहे हैं। जोशी ने कहा, इस रुख से 'इंडिया' गठबंधन की प्रमुख पार्टी ने खुद को देश के सामने उजागर कर दिया है। जब पार्टी खुले तौर पर हिंसा के साथ खड़ी है तो वह अपने देश और नागरिकों की रक्षा कैसे करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed