{"_id":"609452caa7ac03723670fde8","slug":"israel-delivers-first-consignment-of-oxygen-generator-and-concentrators-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"#ladengecoronase: इस्राइल से आई ऑक्सीजन जनरेटर और कन्संट्रेटर की पहली खेप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#ladengecoronase: इस्राइल से आई ऑक्सीजन जनरेटर और कन्संट्रेटर की पहली खेप
Fri, 07 May 2021 02:05 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 07 May 2021 02:05 AM IST
सार
- इसी हफ्ते कई और विमान इस्राइल से आपातकालीन चिकित्सा उपकरण लेकर आएंगे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत से अपनी मित्रता और सौहार्द का संदेश देते हुए इस्राइल से भेजी गई ऑक्सीजन जनरेटर और कन्संट्रेटर की पहली खेप बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली पहुंच गई। इस सप्ताह कई और विमान इस्राइल से आपातकालीन चिकित्सा उपकरण लेकर आएंगे।
विज्ञापन
भारत में इस्राइल के राजदूत डॉ. रॉन मलका ने कहा, संकट की इस घड़ी में दो लोकतांत्रिक देश एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। हमें अपने मित्र भारत को इस कठिन घड़ी में मदद करते हुए खुशी हो रही है। कोविड-19 की महामारी के दौर में हमारी मित्रता और साझेदारी और मजबूत हुई है। महामारी से लड़ने के लिए भारत को सहयोग देना बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
बांग्लादेश ने भेजी रेमडेसिविर की 10 हजार खुराकें
बांग्लादेश ने रेमडेसिविर की 10 हजार से अधिक खुराकें भेजकर भारत की चिकित्सा मदद की है। कोलकाता में बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त तौफीक हसन ने ये खुराकें भारत सरकार के प्रतिनिधि को पेट्रोपोल सीमा पर सौंपी।
विज्ञापन