फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Islamic scholars say- Shami's marriage can still be saved

इस्लामिक विद्वान बोले- शमी का निकाह अभी भी बच सकता है, कोलकाता में जमे रिश्तेदार

Mon, 12 Mar 2018 02:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Updated Mon, 12 Mar 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
Islamic scholars say- Shami's marriage can still be saved
मोहम्मद शमी
मियां बीवी के विवाद को सुलझाने में जुटे क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रिश्तेदारों ने हार नहीं मानी है। रिश्तेदार कोलकाता में जमे हुए हैं। ये लोग हसीन जहां के वकील के संपर्क में हैं। तीसरे दिन रविवार को भी वकील से वार्ता की गई। अभी तक पांच दौर की वार्ता हो चुकी है। ऐसे में समझौते की उम्मीद बकरार है। सोमवार को होनी वाली वार्ता में कुछ फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रिश्तेदार शुक्रवार से कोलकाता में जमे हुए हैं, लेकिन अभी इन लोगों से हसीन जहां ने मुलाकात नहीं की है। हलांकि ये लोग लगातार हसीन जहां के वकील के संपर्क में है। तीन दिनों में हसीन जहां के वकील से करीब पांच दौर की वार्ता हो चुकी है। इस वार्ता में शमी के चाचा, मामा, फूफा और करीबी दोस्त शामिल हैं। वकील और रिश्तेदारों के बीच लंबी वार्ता नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


बातचीत का दौर तीस से चालीस मिनट ही चल रहा है। अभी तक की वार्ता सकारात्मक रही है। ऐसे में टूटते परिवार के फिर से जुड़ने की उम्मीद है। सोमवार को निर्णायक मीटिंग बुलाई गई है। वहीं हसीन जहां के तेवर भी नरम पड़े हैं। हसीन जहां भी इस मीटिंग में शामिल हो सकती है। कुछ निर्णायक फैसला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेठ पर रेप साबित भी हो तो भी शमी का निकाह बातिल नहीं 

Islamic scholars say- Shami's marriage can still be saved
mohammed shami
पत्नी हसीन जहां के आरोपों की झड़ी से शमी का परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गया। शमी परिवार को बचाने की कोशिश में जुटे हैं। शरीयत के एतबार से भी टूटते परिवार को जोड़ने की गुंजाइश बची हुई है। हसीन के लिए शमी फिर से ‘खास’ हो सकते हैं। क्योंकि जेठ पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी निकाह बातिल नहीं होगा।

शमी के बड़े भाई हसीब के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज होने के बाद इमराना प्रकरण का हवाला देकर शरीयत की रोशनी में भी हसीन और शमी विवाद पर बहस छिड़ गई है। शरीयत के एतबार से दोनों एक हो सकते हैं कि नहीं इसकी भी चर्चा शुरू हो गई। लेकिन शरीयत में गुंजाइश बची है, दोनों एक हो सकते हैं। 

मदरसा जामिया नूरिया अशरफुल उलूम के मोहतमिम मौलाना तय्यब कादिरी नईमी का कहना है कि अगर किसी औरत के साथ उसका जेठ रेप करता या कोशिश करता है, या फिर ये साबित भी जाता है, तो भी किसी हाल में निकाह बातिल नहीं होगा। अगर दोनों की सहमति होती तो दोनों बराबर के गुनहगार है। इस्लामिक दायरे में इसकी कड़ी सजा है। अगर औरत से जबरदस्ती की गई तो इसके लिए सिर्फ रेप करने वाले को सजा मिलेगी। 

अगर ससुर रेप करता है तो निकाह हो जाता है बातिल

Islamic scholars say- Shami's marriage can still be saved
mohammed shami and hasin jahan
इस्लामिक विद्वानों के मुताबिक अगर किसी महिला से उसका ससुर दुष्कर्म करता है तो निकाह तुरंत बातिल हो जाता है। जैसा कि मुजफ्फर नगर की इमराना के मामले में हुआ था। इमराना का पति उसे साथ रखने को भी तैयार था लेकिन इस्लामिक कानून के अनुसार उसे पत्नी को साथ रखने की इजाजत नहीं मिली। लेकिन शमी के मामले में ऐसा नहीं है। 

सामने आया हसीन का दूसरा ‘जहां’ तो शमी को मिली हमदर्दी

हसीन जहां के आरोपों की बढ़ती डिग्री और बदलते बयानों के बीच हसीन का दूसरा ‘जहां’ खेल प्रेमियों के सामने आ चुका है। हसीन के ‘बाउंसरों’ से शमी के अपने दूर भागने लगे थे। लेकिन अब हसीन का ‘दूसरा’ सामने आने के बाद शमी को अपनों का साथ मिलने लगा है। खेल प्रेमियों की हमदर्दी बढ़ गई है। खेल प्रेमियों का कहना है कि इतना होने के बाद भी शमी टूटे परिवार को जोड़ने में लगे हैं।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर संजीदा इल्जाम लगाए हैं। हसीन ने पहले शमी पर अश्लील चैट और दूसरे लड़कियों से संबंध बनाने के आरोप लगाए। बाद में प्रताड़ना, मारपीट करने के आरोप लगाए। यहीं नहीं शमी पर जान से मारने, बड़े भाई पर रेप करने का इल्जाम लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। हसीन के आरोपों की बढ़ती डिग्री और बदलते बयान के बीच उनकी जिंदगी की छिपी सच्चाई भी सामने आ गई। 

शमी से उम्र में बड़ी होना, दूसरी शादी करने जैसी हकीकतों के सामने आने के बाद शमी के प्रति खेल प्रेमियों की सहानुभूति बढ़ गई है। शमी के कोच रहे बदरूद्दीन का कहना है कि टीम इंडिया का स्टार बनने के बाद भी शमी में कोई बदलाव नहीं आया। शमी पहले जैसे ही रहा। हसीन के इतना कुछ करने के बाद भी शमी के साथ रहने को तैयार है। शमी टूटे परिवार को बचाने की कोशिश कर रहा है। शमी के दोस्त रिजवान पाशा का कहना है कि कैरियर दांव पर लगने के बाद भी शमी परिवार बचाने में लगा है। 

पहले दिन हसीन जहां का स्टैंड

Islamic scholars say- Shami's marriage can still be saved
mohammed shami
हसीन जहां ने पहले मीडिया से शमी पर लड़कियों से अश्लील चैटिंग का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह चाहती है शमी सुधर जाए और सबकुछ पहले जैसा हो जाए। 

पहले दिन शमी का स्टैंड

मेरे ऊपर लगाए आरोप गलत हैं, फिर भी मैं हसीन जहां और बेटी के भविष्य की खातिर उससे माफी मांगने को तैयार हूं।

दूसरे दिन हसीन जहां का स्टैंड

शमी और उसके चार रिश्तेदारों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया। इसमें उत्पीड़न और जेठ पर दुष्कर्म का आरोप शामिल है। इंग्लैंड के कारोबारी मोहम्मद भाई से दुबई में पैसे लेने और पाकिस्तानी लड़की अलीश्बा से संबंध रखने के आरोप।

दूसरे दिन शमी का स्टैंड 

सारे आरोप गलत हैं। हसीन जहां ने डायमंड रिंग लाने की बात कही थी। मोहम्मद भाई के अच्छी फेमिली से होने और टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों से वाकिफ होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed