फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Islamic religion teacher Zakir Naik arrested in Malaysia

विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाईक ने मलेशिया से भारत आने की खबरों का खंडन किया

Wed, 04 Jul 2018 04:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jul 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
Islamic religion teacher Zakir Naik arrested in Malaysia
विवादित इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाईक को मलेशिया सरकार आज भारत को सौंप सकती है। सूत्रों के मुताबिक नाईक को बुधवार रात मुंबई लाया जाएगा। बता दें कि जाकिर नाईक पीस टीवी के जरिए लोगों को भड़काने का काम करता था। हालांकि जाकिर ने इन सभी बातों का खंडन किया है।
विज्ञापन


वहीं जाकिर नाईक को मलेशिया से लाए जाने की खबर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रवक्ता आलोक मित्तल ने कहा कि हमारे पास अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है। हम इस खबर की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जाकिर नाईक ने कहा, "मेरे भारत आने की खबर पूरी तरह गलत और आधारहीन है। मेरा भारत आने का कोई योजना नहीं है। जबतक मुझे भरोसा नहीं हो जाता कि अभियोजन सही तरीके से होगा। जब मुझे लगेगा कि सरकार निष्पक्ष है तब मैं अपने देश लौट आऊंगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाकिर नाईक के वकील मुबिन सोलकर ने भी उसके भारत आने की खबरों को गलत बताया। सोलकर ने कहा, 'यह खबर बिल्कुल झूठी और निराधार है क्योंकि वह (जाकिर नाइक) आज भारत नहीं आ रहे हैं। जहां तक प्रत्यर्पण प्रक्रिया का सवाल है, पहले यह बताया गया था कि भारत सरकार ने प्रत्यर्पण कार्यवाही शुरू की है लेकिन इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है।' 


जानकारी के मुताबिक मलेशिया पुलिस ने जाकिर नाईक के प्रत्यर्पण की पुष्टि की है। बता दें कि जाकिर नाईक पर भारत में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एनआईए और ईडी की जांच का भी सामना कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed