फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISIS Jharkhand Module Case: NIA raided nine locations in a multi state crackdown, arrested one person

ISIS Jharkhand Module Case: कई राज्यों में NIA की छापेमारी, आतंक फैलाने की साजिश के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

Fri, 15 Sep 2023 07:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 15 Sep 2023 07:48 PM IST
सार

ISIS Jharkhand Module Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को आईएसआईएस झारखंड मॉड्यूल मामले में बहु-राज्यीय कार्रवाई में नौ स्थानों पर छापे मारे और क्षेत्र में आतंक फैलाने की साजिश में कथित भूमिका के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
ISIS Jharkhand Module Case: NIA raided nine locations in a multi state crackdown, arrested one person
एनआईए - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को आईएसआईएस झारखंड मॉड्यूल मामले में बहु-राज्यीय कार्रवाई में नौ स्थानों पर छापे मारे और क्षेत्र में आतंक फैलाने की साजिश में कथित भूमिका के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एजेंसी ने आज यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

एजेंसी ने कहा कि यह मामला आईएसआईएस मॉड्यूल से संबंधित है, जिसका खुलासा इस साल जुलाई में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एक छात्र की गिरफ्तारी के साथ हुआ था। छात्र फैजान एएमयू परिसर के पास रहने के दौरान आईएसआईएस से जुड़े कट्टरपंथी व्यक्तियों के संपर्क में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए ने बताया कि बिहार के सीवान जिले, उत्तर प्रदेश के जौनपुर, आजमगढ़ और महाराजगंज जिलों, मध्य प्रदेश के रतलाम, पंजाब के लुधियाना, गोवा के दक्षिण गोवा, कर्नाटक के यादगीर और महाराष्ट्र के मुंबई में छापे मारे गए। उमर (23 वर्षीय) को आतंकी साजिश में सक्रिय भूमिका के लिए रतलाम से गिरफ्तार किया गया था, जिसमें कट्टरपंथ के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आईएसआईएस के प्रचार-प्रसार और आतंकवाद से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भोले-भाले युवाओं की भर्ती शामिल थी। 

विज्ञापन

'आईएसआईएस से संबंधित वीडियो सहित कई आपत्तिजनक सामग्री/डेटा भी जब्त किए गए थे। एनआईए ने 19 जुलाई 2023 को मामला दर्ज किया था। 20 जुलाई 2023 को एनआईए ने इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के एक सदस्य फैजान अंसारी को गिरफ्तार किया था।'

एजेंसी ने कहा, एनआईए की जांच में खुलासा हुआ था कि फैजान ने अपने सहयोगियों और अज्ञात अन्य लोगों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए झारखंड आतंकी मॉड्यूल की साजिश रची थी, जिसका मकसद प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस को सक्रिय समर्थन प्रदान करके आतंकवादी गतिविधियों में सहायता करना और बढ़ावा देना था। इस साजिश का मकसद आईएसआईएस की ओर से भारत में हिंसक आतंकी हमले करना और प्रतिबंधित संगठन के लिए युवाओं की भर्ती करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed