{"_id":"57f82d9c4f1c1b526a26fd52","slug":"isi-sending-women-spy-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब महिलाओं को जासूसी करने के लिए भारत भेज रही आईएसआई ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गरीब महिलाओं को जासूसी करने के लिए भारत भेज रही आईएसआई
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
Updated Sat, 08 Oct 2016 04:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसआई गरीब परिवारों की महिलाओं को जासूसी करने के लिए भारत भेज रही है। पाकिस्तानी सेना इन्हें सीमा पार करा देती है और इनके परिवार का पूरा खर्च आईएसआई ही उठाती है। महिला होने के कारण कोई इन पर शक भी नहीं करता।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि मथुरा निवासी रिटायर्ड आर्मी इंटेलीजेंस आफिसर कैप्टन ब्रजलाल भी करते हैं। उनका कहना है कि आमतौर पर माना जाता है कि महिलाओं के प्रति पुलिस और फौज का रुख नरम ही रहता है। इसी का फायदा अब आईएसआई उठाने लगी है। आईएसआई गरीब परिवारों की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर जासूसी करने के लिए भारत भेज रही है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना इन्हें सीमा पार करा देती है। इनके परिवार का पूरा खर्च आईएसआई ही उठाती है। कश्मीर, राजस्थान बार्डर और बारामूला में हुईं गिरफ्तारियों से इसका खुलासा हुआ था। इंटरोगेशन में पता चला था कि आईएसआई बाकायदा तीन महीने का प्रशिक्षण देती है। जिस शहर में भेजा जाता है उसकी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन