फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISI in the preparation of a major attack in India, disclosure in intelligence reports

भारत में बड़े हमले की तैयारी में आईएसआई, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में खुलासा

Tue, 30 Apr 2019 09:14 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 30 Apr 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
ISI in the preparation of a major attack in India, disclosure in intelligence reports
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान की आईएसआई भारत में बड़े हमले की फिराक में है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा गृह मंत्रालय को भेजी गई एक रिपोर्ट में ये कहा गया है। पाकिस्तान की आईएसआई ने जैश और आईएसआईएस आतंकियों के साथ गुप्त बैठक की है। बैठक भारत में फिदायीन हमले करने के लिए की गई है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि, बालाकोट में भारतीय वायुसेना की तरफ से किए गए एयर स्ट्राइक के बाद फिर से जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अजहर मसूद सक्रिय हो गया है। अजहर ने पिछले दिनों बहावलपुर में जैश के कई बड़े आतंकियों के साथ बैठक की और फिदायीन हमलों के लिए जैश की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ भारतीय सेना के एक अधिकारी ने कहा कि बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के बाद से हम जैश के नेटवर्क पर लगातार नजर रखे हुए हैं। हम ये भी देख रहे हैं कि पाकिस्तान ने क्या वाकई में जैश के खिलाफ कोई कार्रवाई की है या फिर दिखावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, लेकिन जिस तरह से चीन मसूद अजहर के बचाव में सामने आया है उससे पाकिस्तान जैश पर कार्रवाई करने में आनाकानी कर रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed