{"_id":"5775587c4f1c1ba95c79aa8b","slug":"is-terror-module-nia-to-seek-custody-of-5-arrested-persons","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक हिरासत में भेजे गए आईएस से संबद्ध 5 लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आईएस से संबद्ध 5 लोग
एजेंसी/ हैदराबाद
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
यहां की एक स्थानीय अदालत ने आईएस मॉड्यूल के गिरफ्तार पांच लोगों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में बुधवार को शहर के कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी में इन्हें गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
भारी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को एनआईए ने इन्हें सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में चेरलापल्ली सेंट्रल जेल भेज दिया गया। हालांकि एनआईए ने आवेदन देकर आगे की पूछताछ के लिए उनकी पुलिस कस्टडी मांगी थी। इस आवेदन पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शहर के 10 ठिकानों पर छापेमारी के बाद एनआईए ने बुधवार को मोहम्मद इब्राहिम याजदानी, हबीब मोहम्मद, मोहम्मद इलियास याजदानी, अब्दुल्लाह बिन अहमद अल अमूदी और मुजफ्फर हुसैन रिजवान को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Published By Rahul Sankrityayan