फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Is Prime Minister Narendra Modi on footprints of BSP chief Mayawati

प्रधानमंत्री के नाम पर मोटेरा स्टेडियम का नाम रखने से हमलावर विपक्ष

Thu, 25 Feb 2021 12:48 AM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 25 Feb 2021 12:48 AM IST
सार

  • प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर मोटेरा स्टेडियम का नाम रखने से विपक्ष हमलावर
  • मायावती ने यूपी की मुख्यमंत्री रहते हुए किया था अपनी ही मूर्ति का अनावरण

विज्ञापन
Is Prime Minister Narendra Modi on footprints of BSP chief Mayawati
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : फाइल

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को इस स्टेडियम का उद्घाटन किया और इसके साथ अवसर था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मोटेरा स्टेडियम का नाम रखे जाने के समारोह का। इधर केंद्रीय गृहमंत्री बोल रहे थे, वह बता रहे थे कि इसका नाम प्रधानमंत्री के नाम पर क्यों रखा गया और दूसरी तरफ शास्त्री भवन में एक वरिष्ठ अधिकारी को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती की याद आ रही थी। सूत्र का कहना है कि वह लखनऊ में तैनात थे। यहां तो थोड़ी गनीमत है लेकिन लखनऊ में उन्होंने मायावती को अपनी ही मूर्ति का अनावरण करते देखा था।

विज्ञापन


वरिष्ठ पत्रकार रंजीत कुमार कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। मोटेरा स्टेडियम सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर था। अब यहां सरदार पटेल के नाम पर खेल परिसर का निर्माण होगा। क्रिकेट स्टेडियम का नाम सरदार के नाम की बजाय प्रधानमंत्री के नाम पर रखे जाने पर उन्हें भी थोड़ी हंसी सी आ रही थी। राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में मौजूद एक अन्य वरिष्ठ पत्रकार का कहना है कि यह कदम या तो मायावती उठा सकती थीं या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौर में उठाया गया है। हालांकि इसके बारे में भाजपा के नेता कुछ नहीं बोल रहे हैं। उन्हें इस पर सवाल उठाने वालों में ही खामी नजर आ रही है।  
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कसा तंज
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी तंज कसने, चुटकी लेने से पीछे नहीं हटे। राहुल गांधी ने कहा कि सच कितनी खूबसूरती से खुद को प्रकट करता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम जय शाह की अध्यक्षता में अडानी एंड और रिलायंस एंड।राहुल गांधी ने इसे संसद में बजट पर चर्चा के दौरान खुद के द्वारा कसे गए तंज 'हम दो, हमारे दो' से जोड़ा। कांग्रेस पार्टी ने इसे सरदार वल्लभ भाई पटेल का अपमान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश जावड़ेकर, रविशंकर प्रसाद ने भी दी सफाई
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मोटेरा स्टेडियम का नाम नहीं बदला गया है। केवल क्रिकेट स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर रखा गया है। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस पर सवाल उठाने के लिए सीधे कांग्रेस पार्टी को ही घेरा। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या कभी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने सरदार पटेल के नाम पर बनी सबसे ऊंची मूर्ति की सराहना की? कभी वहां गए? केंद्रीय मंत्री ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि इससे ज्यादा इसमें क्या कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed